back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Madhubani के हरलाखी, जयनगर, राजनगर, साहरघाट में लूट, डकैती, हत्या का मास्टर माइंड कुख्यात टकला धराया, साथी फरार, देसी कट्टा, कारतूस, गांजा बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। विभिन्न कांडों में शामिल नेपाल का कुख्यात अपराधी विमलेश कुमार यादव उर्फ टकला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात टकला मधुबनी के हरलाखी, जयनगर, राजनगर, साहरघाट में लूट, डकैती, हत्या का मास्टर माइंड था। कुख्यात टकला को दबोचने के दौरान उसका साथी फरार हो गया। वहीं पुलिस को देसी कट्टा, कारतूस, गांजा बरामद करने में (Madhubani’s mastermind notorious Takla arrested) सफलता मिली।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के लिए बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी नेपुलिस की एक टीम बनाई थी। टीम की कार्रवाई के दौरान अपराधी का साथी फरार हो गया। वहीं, टकला की गिरफ़्तारी के साथ उसके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। अपराधी के विरुद्ध हरलाखी में हत्या व बैंक लूट की साजिश करने, जयनगर में आर्म्स के बल पर लूट, राजनगर में डकैती के दो मामले व साहरघाट थाने में शराब का एक मामला दर्ज है।

- Advertisement -

टकला हरलाखी समेत जयनगर, राजनगर और साहरघाट थाना क्षेत्र में लूट, डकैती और हत्या मामले में संलिप्त रहा है। पुलिस के अनुसार वह मुख्य आरोपी भी है। वहीं, हरलाखी पुलिस को कई महीनों से अपराधी टकला की तलाश थी। यह जानकारी बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने दी। उन्होंने क्या कहा पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

जानकारी के अनुसार, नेपाल के मुखियापट्टी मुसहरनियां गांव निवासी विमलेश कुमार यादव उर्फ टकला स्थानीय हरलाखी थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में शामिल रहा है। वह कई महीनों से फरार था। वहीं, पुलिस को इस कुख्यात अपराधी की तलाश थी। आखिरकार, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अपराधी राजनगर व साहरघाट थाने के मामले में दो बार जेल जा चुका है। यह जिला के कुख्यात अपराधियों में से एक है। इस कार्रवाई में पुलिस के टेक्नीकल टीम का भी अहम योगदान है। अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को पुरस्कृत करने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी।

एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि अपराधी भारतीय क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई कांडों का मुख्य आरोपित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इसमे हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनोज कुमार,एसआई रामप्रवेश प्रसाद,रौशन कुमार, आदित्य कुमार, प्रीति कुमारी व हवलदार नरेश कुमार महतो शामिल थे।

एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि पुलिस को कई महीनों से इस अपराधी की तलाश थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपराधी बाइक पर अपने एक साथी के साथ गोपालपुर के रास्ते नेपाल मुखियापट्टी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही छापेमारी टीम ने घेराबंदी कर अपराधी को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें