Madhubani News| Benipatti त्योंथ गोलीकांड| SI Kandan Vaski की FIR से पहले….बड़ी तहकीकात का रिजल्ट…सामने है। जहां, Mukesh Kamat को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। त्योंथ गोलीकांड का आरोपी मुकेश कामत की घर से गिरफ्तारी में पुलिस की बड़ी रणनीति काम आ गई। जहां, पूरे कांड से धीरे-धीरे(Manoj Kamat arrested in Madhubani Tyonth shooting case) पर्दा उठ रहा है।
Madhubani News|Benipatti News| तिसियाही गांव के मुकेश कामत
जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के त्योंथ काली मंदिर परिसर में हुए गोलीबारी घटना के एक नामजद आरोपी तिसियाही गांव के मुकेश कामत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को उसके घर से सोमवार की शाम धर दबोचा है।
Madhubani News|Benipatti News| जब सोनू चौधरी उसे बुलाया था, उस समय
बता दें कि गोलीकांड में घायल हरिओम झा के फर्दबयान के आधार पर बेनीपट्टी थाना पुलिस ने गम्हरिया गांव के सोनू चौधरी सहित 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जख्मी के फर्दबयान के अनुसार जब सोनू चौधरी उसे बुलाया था, उस समय त्योंथ काली मंदिर के निकट सोनू चौधरी के साथ गम्हरिया गांव के जतिन झा एवं तिसियाही के विकास कुमार व मुकेश कामत भी मौजूद थे।
Madhubani News|Benipatti News| प्राथमिकी दर्ज होने से पहले से ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी थी
इधर, प्राथमिकी दर्ज होने से पहले से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी थी। जहां सोमवार की शाम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कांड के आईओ सह एसआई कंदन वासकी ने दल बल के साथ तिसियाही गांव पहुंच आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
Madhubani News|Benipatti News| पुनि सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया
पुनि सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मुख्य सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।