back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani जेल में 7 फेरे…पति की मौत, देवर का अत्याचार…और अब कैदी बने बरात, जेल में शादी! … ऐसा भी हो सकता है BIHAR में!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी जेल में 7 फेरे… कोर्ट के आदेश पर हुआ ऐसा ‘विवाह’ जिसे देख सब रह गए हैरान!पति की मौत, देवर का अत्याचार… और अब जेल में शादी! यौन उत्पीड़न केस से शुरू होकर जेल की शादी तक… ऐसा भी हो सकता है बिहार में!@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

जेल में शादी: रेप केस, कोर्ट का आदेश और कैदियों की बारात… पूरी कहानी जानिए

कैदी बने बाराती, जेल बनी शादी घर… कोर्ट ऑर्डर से बंधा अनोखा रिश्ता। जेल की चारदीवारी में बारात और सात फेरे… जानिए क्यों कोर्ट ने दिया अनोखा आदेश। जेल में शादी: रेप केस, कोर्ट का आदेश और कैदियों की बारात… पूरी कहानी जानिए। “मधुबनी में दुर्लभ घटना – जब कोर्ट ने जेल में ही कराई शादी, बनेगी सुर्खियां! पढ़िए पूरा मामला|@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कोर्ट के आदेश पर जेल में हुई शादी: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी ने पीड़िता से लिए सात फेरे

मधुबनी, देशज टाइम्स। एक अद्भुत और दुर्लभ घटना में, पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा परिसर में मंगलवार को शादी कराई गई। यह विवाह यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी छोटू यादव उर्फ बद्री यादव और पीड़िता गीता कुमारी के बीच संपन्न हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: यह Madhubani है...कला की कूची...समाहरणालय से निकली जागरूकता की बयार, अभियान बदलेगा समाज की तस्वीर

मामला कैसे पहुंचा कोर्ट तक

पीड़िता ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस दौरान पीड़िता की तीन वर्षीय बच्ची भी है। उच्च न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने आदेश दिया था कि शादी का सत्यापन होने के बाद ही बेल बॉन्ड स्वीकार किया जाए। इसी आदेश पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश सैयद मो. फजलुल बारी ने जेल में ही शादी कराने का निर्देश दिया।

पीड़िता का गंभीर आरोप

अपर लोक अभियोजक मिश्री लाल यादव के अनुसार, मामला लौकही थाना क्षेत्र का है। पति की मौत के बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवर छोटू यादव लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। कई बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवाइयों से गर्भपात करवाया। अंततः पीड़िता ने महिला थाना में केस दर्ज कराया।

जेल परिसर में संपन्न हुई शादी

जिला जज की अनुमति पर मंगलवार को मंडल कारा में हिंदू रीति-रिवाजों के तहत विवाह समारोह हुआ।

जेल अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। समारोह में जेल बंदियों ने बारात की भूमिका निभाई। शादी की आवश्यक व्यवस्था जेल प्रशासन ने कराई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

दुर्लभ घटना: जेल में शादी

जेल परिसर में शादी होना एक दुर्लभ घटना है। इससे पहले सीवान जिले में मार्च 2025 में भी एक आरोपी युवक की शादी कोर्ट आदेश पर जेल में हुई थी। ऐसे मामले तब सामने आते हैं जब कोर्ट यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रिश्ता आपसी सहमति पर आधारित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahindra Scorpio N: धांसू अपडेट्स के साथ आ रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन!

Mahindra Scorpio N: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं,...

फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

Farzi 2 News: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज...

इंतजार खत्म! नई Tata Punch EV लॉन्च, 468KM रेंज के साथ मिलेगी जोरदार टक्कर

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच,...

Gold Price: सोना-चांदी फिर चमके, क्या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाएगा कीमतें?

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, 20 फरवरी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें