spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में भीषण अग्निकांड, दवा दुकान समेत दो घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

spot_img
- Advertisement -

फोटो :- बेनीपट्टी के बररी में घर में लगी आग

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के बररी गांव में बीते शक्रवार की देर रात अगलगी की घटना हुई है। जिसमें फूस के घर में संचालित दवा दुकान घर सहित व एक अन्य भूसा घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

- Advertisement -

हालांकि, जब तक ग्रामीण जुटे और अपने स्तर से आग बुझा पाये तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की घटना में करीब ढाई लाख का नुकसान होने की बात अग्निपीड़ितों के द्वारा बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बररी गांव के अरविंद कुमार मिश्र के आवासीय परिसर स्थित एक फूस के घर में संचालित दवा की दुकान में आग लग गयी और दुकान में रखी दवा सहित अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Heatwave, भीषण गर्मी-सूखे से निपटेगा 7 विभागों का कॉम्बो, पढ़िए कौन रहेंगे एहतियाती मोड में!

वहीं अगलगी की दूसरी घटना में उसी गांव के पिंटू मिश्रा का भूसा घर भी जलकर राख हो गया। इस संबंध में अग्नि पीड़ित अरविंद कुमार मिश्र एवं पिंटू मिश्रा ने गांव के ही रॉकी कुमार पर अन्य दो लोगों के साथ साजिश रचकर घरों में आग लगाने का आरोप लगाते हुए बेनीपट्टी थाना को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

वहीं, रॉकी कुमार ने लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इधर, बेनीपट्टी थाना पुलिस अगलगी की इस घटना की जांच में जुट गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...