spot_img

मधुबनी इंद्रपुर ड्योढ़ी की ज्योत्सना सिंह को मिला मिथिला चित्रकला उकेरने का राज्य पुरस्कार

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के मधेपुर प्रखंड के इंद्रपुर ड्योढ़ी  निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी व मिथिला केसरी जानकी बाबू परिवार की बहु ज्योत्सना सिंह को पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मिथिला पेंटिंग की चित्र पर राज्य पुरस्कार दिया गया है। मिथिला  पेंटिंग के क्षेत्र में इनकी अप्रतिम कला के एवज पटना में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: रविवार है...नीतीश के इस्तीफे से पहले सम्राट चौधरी की दो मुलाकात, क्या सम्राट चौधरी CM रेस में आगे हैं...?

ज्योत्सना को पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर काफी शुभकामनाएं मिल रही हैं। पटना में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मधुबनी जिले से कुल नौ कलाकारों को राज्य पुरस्कार  दिए गए है। मौके पर उद्योग विभाग के वरीय पदाधिकारियों सहित जदयू के वरिष्ठ नेता सह मंत्री  श्याम रजक व कलाकारों के परिजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम... चुनेंगे शिवराज, पढ़िए...BJP का बड़ा दांव!

वर्ष 2016-17 के लिए चयनित सभी कलाकारों को राज्य अवार्ड की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी थी। जिले के सम्मानित होने वाले कलाकारों में मधेपुर ड्योढ़ी  की ज्योत्सना  सिंह,जितवारपुर गांव की उषा मिश्र, रंजीत पासवान व अनीता देवी को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कोइलख गांव की हेमा देवी,जयनगर प्रखंड के संजय कुमार जयसवाल,झंझारपुर प्रखंड के रैयाम  गांव वासी चंद्र कुमार ठाकुर को पुरस्कार दिया गया है।

- Advertisement -

मधुबनी इंद्रपुर ड्योढ़ी की ज्योत्सना सिंह को मिला मिथिला चित्रकला उकेरने का राज्य पुरस्कारमधुबनी इंद्रपुर ड्योढ़ी की ज्योत्सना सिंह को मिला मिथिला चित्रकला उकेरने का राज्य पुरस्कार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...