spot_img

मधुबनी में जंगली पेड़ का फल खाने से बच्चों समेत दर्जनों अभिभावकों की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ला स्थित एक सरकारी स्कूल के समीप जंगली पेड़ का फल खाने से दर्जनों की संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। इसमें अधिकांश बच्चें शामिल हैं। ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

मधुबनी में जंगली पेड़ का फल खाने से बच्चों समेत दर्जनों अभिभावकों की हालत गंभीरअनुमंडल अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। तीन सदस्यीय चिकित्सकों ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज में जुटे हैं। ग्रामीणों मो. खालिक ने देशज टाइम्स को बताया,गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के पास से एक जंगली पौधा बगंढी के पेड़ में लगे फल को बच्चे तोड़कर घर पर ले गए। फल को देखते हुए बच्चों के अलावे अभिभावकों ने भी फल खाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

फल खाते ही सभी को एक के बाद एक कर उलटी होनी शुरू हो गई। परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए जयनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने त्वरित इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सक के अनुसार तीन लोगों को रेफर कर दिया गया है। लेकिन परिजनों ने इलाज इसी अस्पताल में करने पर तैयार हो गए। सभी बीमार अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. विजय कुमार, डाॅ. तनवीर हसन व डाॅ. कुमार रोनित ने संयुक्त रूप से देशज टाइम्स को बताया, बीमार की संख्या दो दर्जन से अधिक है।

- Advertisement -

मधुबनी में जंगली पेड़ का फल खाने से बच्चों समेत दर्जनों अभिभावकों की हालत गंभीरमधुबनी में जंगली पेड़ का फल खाने से बच्चों समेत दर्जनों अभिभावकों की हालत गंभीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...