

मधुबनी | देवधा थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास बीती रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। करीब 10-12 की संख्या में आए हथियारबंद डकैतों ने मो. रफीक के पुत्र मो. मोमिन के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर 1.30 बजे रात में धावा बोला।
- Advertisement -
डकैतों ने क्या लूटा?
10 भर सोना
- Advertisement -₹1 लाख 56 हजार नगद
- Advertisement -परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दी गई
3 राउंड फायरिंग
घटना की भनक लगते ही जब ग्रामीण पहुंचे तो डकैतों ने करीब 3 राउंड फायरिंग की।
एक गोली एक ग्रामीण की गर्दन छूते हुए निकल गई, जिससे वह हल्का जख्मी हो गया।
घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
Madhubani Police की कार्रवाई
सूचना पर जयनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल मौके पर पहुंचे।
कई थानों की पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।
डकैतों की बेखौफ वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
- Advertisement -

