

मुख्य बातें
जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक मीना कामत ने कहा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई इबारत लिखी
फोटो:जदयू की बैठक में सम्मानित होतीं विधायक मीना कामत
बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि भवन बाबूबरही के सभागार में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराज सहनी व संचालन कौशल किशोर ने किया।
इस मौके पर विधायक मीना कामत को पाग, माला व चादर से सम्मानित किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई वाली सरकार ने बिहार में चौमुखी विकास किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का मुखिया पुनः नीतीश कुमार को बनाएंगे। इसके लिए जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करना होगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ स्तर पर जोड़ें और मुख्यमंत्री की बिहार में किये गए कार्यों के बारे में लोगों को बारीकी से जानकारी दें।
इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, पिंटू झा, बिंदु कामत, चांद कामत ,अरविंद पासवान, धनवीर सिंह,जनक कामत, अजय वर्मा, अनिल कुमार ,दिगंबर झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


You must be logged in to post a comment.