back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

मधुबनी के अंधराठाढ़ी में कालाबाजारी के लिए जा रहे PDS के 400 बोरी अनाज से लदे ट्रैक्टर को एमओ ने पकड़ा, चालक और व्यापारी ट्रैक्टर छोड़कर फरार

spot_img
- Advertisement -

मओ राजन कुमार ने कहा मामले में दर्ज करेंगे प्राथमिकी, फोटो: रुद्रपुर थाना में जब्त खाद्यान्न की बोरियां

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजन कुमार ने गुरुवार को ठठरी मुसहरी के निकट गेहूं व चावल की बोरियों से लदे एक ट्रेक्टर को पकड़ा।

- Advertisement -

ट्रैक्टर चालक और व्यापारी भागने में सफल रहे। यह खाद्यान पीडीएस के हैं। बतौर एमओ राजन कुमार ने एक सप्ताह पूर्व ही अपना योगदान दिया है।राजन कुमार के अनुसार वे खोपा की ओर जा थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बौद्धिक चेतना की साक्षी बनी मधुबनी... Bhamati Vachaspati Mahotsav का शंखनाद, विद्वानों के मंथन से गूंजी मिथिला की धरती, जानें क्या है ख़ास

ठठरी मुसहरी के निकट उन्होंने खाद्यान्न की बोरियों से लदे एक ट्रेक्टर को जाते देखा। शक होने पर उन्होंने ट्रेक्टर चालक को रुकने के लिये कहा। चालक ने ट्रेक्टर को रोका किन्तु वह व्यापारी के साथ भागने में सफल रहा।मधुबनी के अंधराठाढ़ी में कालाबाजारी के लिए जा रहे PDS के 400 बोरी अनाज से लदे ट्रैक्टर को एमओ ने पकड़ा, चालक और व्यापारी ट्रैक्टर छोड़कर फरारएमओ की सूचना पर रुद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर सहित खाद्यान्न भरे बोरियों को जप्त कर लिया।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली कि रामभरोस नाम का कोई व्यापारी इसको बेचने के लिए ले जा रहा था।

मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दोषी डीलर हो या व्यापारी कोई भी बख्शे नही जाएंगे। खबर प्रेषण तक जब्त खाद्यान्न को तौला जा रहा था।लोगों के मुताबिक बोरियों की संख्या 400 से ऊपर होने का अनुमान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज 16 मार्च 2026 का पावन पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

अब टैलेंट नहीं कुंडली देखकर मिल रहा काम! फलक नाज ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल

Falaq Naazz News: टेलीविजन की दुनिया, जहां सितारों की चमक और संघर्ष की कहानियां...

Oscars 2026: जानिए किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम है सबसे ज्यादा अकादमी अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड!

Oscars News: हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड के सितारों का मेला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें