
मुख्य बातें
सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, पंचायत भवनों, पैक्सों में भी फहराया गया तिरंगा, दी गयी सलामी
फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करतें प्रमुख, बीडीओ व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स् ब्यूरो। बेनीपट्टी के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व नीजी संस्थाओं पर बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यालय के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर सार्वजनिक झंडोत्तोलन स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह की ओर से सार्वजनिक झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी गयी।
वहीं व्यवहार न्यायालय में एसीजेएम मनीष कुमार, अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अशोक कुमार मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह, अवर निबंधक कार्यालय में रजिस्टार नवीन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग में एसडीओ राम कुमार सत्यार्थी, अनुमंडल कृषि कार्यालय में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद
कुमार सहनी, लघु सिचाई प्रमंडल कार्यालय में कनिय अभियंता केशव कुमार, पीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, शहीद भवन में एसडीएम, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला, थाना परिसर में पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सोनी देवी और बीडीओ रवि रंजन, वन विभाग कार्यालय में क्षेत्रीय वन पदाधिकारी, अनुमंडलीय बीसीओ कार्यालय में मुख्यालय बीसीओ अभय कुमार, बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी इंद्र कुमार मंडल, कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अरेर थाना परिसर
में एसएचओ राजकिशोर कुमार, कटैया रोड में संचालित डा. एनसी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. राम नारायण झा, इसी रोड में संचालित हेरिटेज इंग्लिश स्कूल में निदेशक आशुतोष कुमार झा, संसार चौक के निकट संचालित नॉलेज डेवलपमेंट किंगडर गार्टन एकेडमी में निदेशक दिलीप कुमार झा, अंबेडकर चौक के निकट संचालित आवासीय सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में निदेशक सिद्धनाथ झा शास्त्री, अंबेदकर चौक से प्रखंड कार्यालय जानेवाली बाईपास सड़क में संचालित मिथिलांचल प्राइड पब्लिक स्कूल में निदेशक कामिनी मिश्रा, प्रखंड कार्यालय के निकट संचालित एससी महिला कॉलेज में प्राचार्य प्रो. कमलेश्वर ठाकुर, मनपौर पंचायत में मुखिया अमरेंद्र कुमार मिश्र सुगन, त्यौथ में मुखिया झा जूली रानी, पाली में
मुखिया राजेंद्र मिश्रा, अकौर में मुखिया सुजीत कामत, ढ़ंगा में मुखिया अवध किशोर झा, बररी में मुखिया आलम अंसारी, बसैठ में मुखिया मो. जिलानी, सलहा में मुखिया रीझन ठाकुर, नवकरही में मुखिया राम संजीवन यादव, समदा में मुखिया कमलदेव पासवान, मुरैठ में मुखिया अख्तरी बेगम, गंगुली में मुखिया इंदु देवी, बेतौना में मुखिया लीला देवी, शाहपुर में मुखिया मंजू देवी, जदयू प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, कांग्रेस प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, राजद कार्यालय में राम बरन राम, सीपीआई कार्यालय में अंचल मंत्री आनंद झा, बेनीपट्टी बीजेपी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विमल झा, अरेर बीजेपी मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, मनपौर पैक्स में प्रबंधक कुणाल कुमार झा, समदा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष प्रभु नारायण मिश्र, बेतौना पैक्स में पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्ण, परौल पंचायत भवन और पैक्स में मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव, नवकरही पैक्स में पैक्स
अध्यक्ष प्रवीण झा, त्यौथ पैक्स में अध्यक्ष विवेक राय, दामोदरपुर पैक्स में प्रबंधक सुकेश झा, बररी पैक्स में अध्यक्ष सत्यजीत राय, अरेर उतरी पैक्स में अध्यक्ष राघव पांडे, अरेर दक्षिणी पैक्स में अध्यक्ष संतोष झा, गंगुली पैक्स में अध्यक्ष प्रेमशंकर राय, मुरैठ पैक्स में अध्यक्ष विद्यानंद झा सहित सभी सरकारी व निजी संस्थानों, सभी पंचायत भवनों, सभी पैक्सों में संबंधितों द्वारा झंडातोलन कर झंडे को सलामी दी गयीं। इधर, बेनीपट्टी के नॉलेज डेवलपमेंट किंगडर गार्टन एकेडमी, मध्य विद्यालय बेनीपट्टी कटैया रोड सहित कई सरकारी व निजी विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गयीं।
वहीं, बेनीपट्टी के उच्चैठ में स्थित कालिदास विद्यापति साइंस काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस सह अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० शुभ कुमार साहु द्वारा हर्ष व उल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के समय छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या में उपस्थिति झंडोत्तोलन में चार चांद लगा दिया। छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत की गई।
प्राध्यापक उदय कुमार साह की ओर से भी देश भक्ति गीत गाये गये। प्रधानाचार्य ने झंडोत्तोलन के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे जोश और उमंगों के साथ संपूर्ण देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हमने इस अवधि में बहुत सारे विकास के कार्य किये हैं।
मगर इस आजाद भारतवासियों के लिए बहुत कार्य और भी करने हैं। हमें अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्यों का बोध भी होना चाहिए। यह देश हर भारतीय का है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता विविधता हमारी पहचान है। आज उन वीर शहीदों को नमन करने का दिन है जिसने हमारे देश को आजाद कराया। हर घर तिरंगा का आह्वान, मेरा भारत देश महान’।
कार्यक्रम में डॉ दीपक कुमार दास, डॉ श्याम कुमार ठाकुर, डॉ विघ्नेश कुमार ठाकुर, डॉ राजा साहु, डॉ ज्योतीन्द्र कुमार, फरह मोईद, डॉ अभय कृष्ण, सत्यम, नारायणजी झा, अरुण कुमार झा, रामचंद्र मरर, देवेन्द्र कुमार झा, तारकेश्वर मिश्र, शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।





You must be logged in to post a comment.