spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी सिद्धपीठ उच्चैठ मंदिर में माता के दर्शन होंगे सुलभ

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News: बेनीपट्टी सिद्धपीठ उच्चैठ मंदिर में माता के दर्शन होंगे सुलभ। जहां, मधुबनी के बेनीपट्टी के सिद्धपीठ उच्चैठ में शांतिपूर्ण ढंग से जलार्पण और दर्शन को सुलभ बनाने के लिए मंगलवार को पंचायत भवन में एसडीएम मनीषा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि, नवरात्रा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। इसके मद्देनजर हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

सनातनी कतारबद्ध होकर भगवती के गर्भगृह तक जाएंगे। जहां तैनात पुलिस सब को आसानी से दर्शन कराएंगे। मंदिर परिसर में फूल मालाओं की दुकान भी नहीं रहने दी जाएगी। इससे अनावश्यक रुप से भीड़ होती है। सभी फूल मालाओं की दुकान मंदिर परिसर से बाहर रहेगी।

इस दौरान एसडीएम ने पंडा को भी निर्देशित करते हुए कहा कि, इस बार सभी पंडा का पहचान पत्र निर्गत होगा। अक्सर, भक्तों से जबरन पैसा लिए जाने की शिकायत मिलती है। इससे पंडा को बचना होगा। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई होगी। भक्त स्वेच्छा से जो भी दे, उसे रखेंगे और हमेशा पहचान पत्र लटका कर रखेंगे।

एसडीएम ने हाट के समीप और उच्चैठ धनौजा के बीच वाहनों के लिए स्टैंड बनाने के भी निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा कि, मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम और मेडिकल कैम्प लगाया जाएगा। कंट्रोल रूम में हमेशा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे। बैठक के उपरांत पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली।

इस दौरान डीएसपी निशिकांत भारती, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, नगर पंचायत के ईओ नौतम आनंद, बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम आनंद, अंचलाधिकारी धर्मदेव चोधरी, पंडा देवकुमार गिरी, जामुन मंडल, सुमित कुमार, नवनीत कुमार, हरिमोहन झा, कामेश्वर साह, किशन महतो आदि थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोलकाता-ग्वालियर में मातम! बिहार के बड़े नेताओं ने तुरंत रद्द किए सारे कार्यक्रम, जानिए वजह

Bihar Leaders Cancel Programs: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ और ग्वालियर सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद बिहार के भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सभी #BiharNews,#NitinNaveen,#SamratChoudhary

दिल दहला देने वाली खबर! कोलकाता दुर्गा पूजा बनी काल, मुजफ्फरपुर के पिता-बेटे की मौत

Bihar Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ ने मुजफ्फरपुर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में पिता अभिषेक श्रीवास्तव और उनके मासूम बेटे आयांश क #BiharNews,#KolkataAccident,#DurgaPujaTragedy

अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत! बिस्कुट का प्रलोभन देकर पड़ोसी ले गया खेत- किया दुष्कर्म

Bihar Child Rape: बिहार के अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। #BiharCrime,#ArariaNews,#ChildSafety

राहुल गांधी पर चिराग पासवान का सीधा वार: ‘2034 तक कांग्रेस सत्ता में नहीं, UP में भी लड़ेगी LJP’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी पार्टी के लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते ह #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#UPAssemblyElections