back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी में विवाहिता की हत्या, करहारा बांध पर राख बन गई कंचन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: बेनीपट्टी में विवाहिता की हत्या, करहारा बांध पर राख बन गई कंचन| मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के (Murder of married woman in Benipatti, Madhubani) कछरा उकमा टोल में विवाहित महिला की हत्या दहेज प्रताड़ना में किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कथित मृतका 25 वर्षीय कंचन देवी की हत्या कर शव को करहारा बांध के निकट नदी किनारे जला देने का आरोप महिला के पिता विशेश्वर मुखिया ने लगाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Vibrant Village Program से बदलेगी 36 गांवों की सूरत, विकास के लिए बना शानदार प्लान, जानें क्या-क्या बदलेगा

- Advertisement -

पुत्री की हत्या कर शव को जला दिया गया है

पीड़ित पिता ने बताया कि, उनके एक रिश्तेदार ने गुरुवार को सूचना दी की, उनकी पुत्री की हत्या कर शव को जला दिया गया है। सूचना मिलने पर वे लोग ग्रामीणों के साथ मनपौर से उकमा टोल गए। जहां पुत्री के ससुराल पक्ष के लोग फरार थे और जब नदी किनारे गए तो नदी किनारे शव जला हुआ देखे।

- Advertisement -

बेटी के घर की मच्छरदानी फेंका हुआ था

नदी किनारे उनकी बेटी के घर की मच्छरदानी फेंका हुआ था और उससे कुछ ही दूरी पर गोबर का उपला फेंका था। पीड़ित पिता ने बताया कि, उन्होंने बेटी की शादी सात वर्ष पूर्व उकमा टोल के मनक मुखिया के पुत्र सुनील मुखिया से की। जहां दान-दहेज देकर विवाह संपन्न कराया था।

यह भी पढ़ें:  Jeevika Didis के लिए बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 67 करोड़ की आयकर छूट से खुलेंगे समृद्धि के द्वार!

शादी के कुछ ही समय बाद,पीड़ित पिता ने बताया

शादी के कुछ ही समय बाद आरोपियों की ओर से दहेज स्वरूप दो लाख की मांग की गई। जिसे वे देने में असमर्थ हुए। पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह ही उनका दामाद मुम्बई से आया था। तथा शाम पांच बजे सभी आरोपी एकजुट होकर पुत्री की हत्या कर दिए। उधर, बेनीपट्टी पुलिस आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय बाजार में Kia Seltos ने रचा इतिहास: 6 लाख ग्राहकों का भरोसा

Kia Seltos: अगर आप एक ऐसी मिड-साइज एसयूवी की तलाश में हैं जो स्टाइल,...

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में ‘SKY’ के लिए दीवानगी की नई मिसाल!

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब भी 'SKY' यानी सूर्यकुमार यादव उतरते हैं,...

EPFO: 50,000 रुपये सैलरी पर ऐसे पाएं रिटायरमेंट में 5.5 करोड़ का फंड!

EPFO: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, बल्कि...

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8: कब, कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! आईसीसी टी20 विश्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें