spot_img

Madhubani News|Benipatti News| घर से ले जाकर मुन्ना झा की हत्या, लाश को पुल के नीचे फेंका, विरोध में हंगामा, बेनीपट्टी सीतामढ़ी पथ जाम

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| घर से ले जाकर युवक की हत्या करते हुए लाश को पुल के नीचे फेंक दिया। जानकारी मिलते ही विरोध में हंगामा मच गया। लोग आक्रोशित हो उठे। बेनीपट्टी सीतामढ़ी पथ जाम (Murder of young man after calling him from home in Madhubani) कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की  जांच में जुटी है। आक्रोशित लोग डीएम-एसपी और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Benipatti News| दामोदरपुर में घर से बुलाकर मुन्ना की हत्या

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में घर से बुलाकर युवक की हत्या कर दी गई और लाश को पुल के नीचे फेंक दिया गया। मृतक युवक की पहचान दामोदरपुर गांव के हरखू झा के 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना झा के रूप में हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News|Benipatti News| शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच कुछ लोग मुन्ना को बुलाने के लिए उसके घर पहुंचे

जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच कुछ लोग मुन्ना को बुलाने के लिए उसके घर गए। उस समय युवक बाहर से आया था और स्नान कर रहा था। जब लोग बुलाने आये तो युवक उन लोगों के साथ विदा हो गया। परिजनों ने पूछा तो कहा कि कुछ ही देर में गांव से आते हैं और चला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार में दौड़ेगी 400 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानें आपके शहर में कब शुरू होगा सफर?

Madhubani News|Benipatti News| घर में पूछा कि मुन्ना कहां गया तो घर के लोगों ने बताया

कुछ देर बाद मृतक के पिता बेनीपट्टी से लौट कर घर आये और घर में पूछा कि मुन्ना कहां गया तो घर के लोगों ने बताया कि कुछ लोग बुलाने आये थे, उसके साथ गांव में ही घुमने गया है। जब युवक देर रात घर नही लौटा तो पिता सहित परिजनों ने खोजना शुरू किया। लेकिन कहीं पता नही चला। मृतक के पिता पुत्र की खोज में बेनीपट्टी तक चक्कर लगा आये, फिर भी मुन्ना का पता नही चल सका।

Madhubani News|Benipatti News| फोन पर परिजनों ने काफी संपर्क साधना चाहा, लेकिन

मुन्ना के फोन पर परिजनों ने काफी संपर्क साधना चाहा, लेकिन केवल व्यस्त बता रहा था। फिर मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 10ः30 बजे तेज हवा और मेघगर्जन के साथ बारिश शुरू हुई। जो करीब एक घंटें तक चली। मौसम बिगड़ता देख स्वजन घर लौट आये। अगले दिन सुबह में गांव के ही दो बच्चे जब शौच के लिए बछराजा नदी के समक्ष गए तो उनकी नजर अचानक शव पर पड़ी।

यह भी पढ़ें:  बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! सोन नदी पर बनेगा 3500 करोड़ का फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ चलेंगी 6 ट्रेनें

Madhubani News|Benipatti News| फिर क्या था, दोनों बच्चे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे

फिर क्या था, दोनों बच्चे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। कुछ ही समय में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने निकट जाकर देखा तो मुन्ना की लाश थी। जहां लोगों ने मुन्ना के पिता हरखू झा को सूचित किया। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोेगों ने इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी।

Madhubani News| Benipatti News| पुलिस के पहुंचने से पहले फूट पड़े थे लोग

शव देखे जाने की सूचना दिये जाने के काफी देर बाद जबतक थाना पुलिस मौके पर पहुंच पाती, तबतक लोगों का गुस्सा फूट चुका था। आक्रोशित लोगों ने बछराजा नदी पुल और बनकट्टा चौक के समीप एसएच 52 बेनीपट्टी सीतामढ़ी पथ को जाम कर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

Madhubani News| Benipatti News| डीएम, एसपी और एफएसएल टीम बुलाने की मांग, शव को घंटों रोके रखा

करीब डेढ़ घंटे के बाद बेनीपट्टी के डीएसपी दिवेश,पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई जुली कुमारी दल बल के साथ पहुंचे और शव का मुआयना कर जांच शुरू की। हालांकि, आक्रोशित लोग डीएम, एसपी और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग कर शव को घंटों तक उठने नही दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Fencing Competition मधुबनी में लड़कियों ने लहराया तलवार का परचम! नेशनल में बिहार का नाम करेंगी रोशन

Madhubani News| Benipatti News| जब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची

एसडीपीओ दिवेश, बीडीओ डॉ रवि रंजन और एसएचओ आक्रोशित लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक नही सुनी। हालात को देखते हुए खिरहर,साहरघाट सहित तीन से चार अन्य थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया था। जब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई तब जाकर आक्रोशित लोगों ने माना और तब एसडीपीओ के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

Madhubani News| Benipatti News| गांव में दहशत का माहौल

फिर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद काफी कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक को मार कर पुल से नीचे फेंक दिया गया। वहीं कुछ लोग हत्या के बाद शव को पुल के नीचे जाकर रख दिये जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल कायम है। गांव में मातम पसर गया है। मृतक के पिता हरखू झा व अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Madhubani News| Benipatti News| कहते हैं बेनीपट्टी एसडीपीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ दिवेश ने बताया कि हमारी टीम सक्रिय हो चुकी है। किसी भी दोषी को किसी भी सूरत में नही बख्शा जाएगा। फिलहाल हर एक बिन्दु पर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health Facilities बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर! 312 अस्पतालों में अब ऑपरेशन-प्रसव की मिलेगी हाईटेक सुविधा

Bihar Health Facilities: बिहार में 312 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ओटी और प्रसव कक्षों में उपकरणो#BiharHealth,#CHCupgradation,#HealthcareBihar

Darbhanga News दरभंगा में बजेगा भक्ति का शंख! इस दिन से शुरू हो रहा भव्य अहल्या-गौतम महोत्सव, DM kaushal खुद देख रहे तैयारी

Darbhanga News: दरभंगा में 15वां अहल्या-गौतम महोत्सव 20 से 22 नवंबर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा, सां#DarbhangaNews,#AhalyaGautamMahotsav,#BiharFestival

Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

Bihar Prohibition: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शराबबंदी कानून तोड़ने वाले सरकारी प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच मे#BiharProhibition,#DarbhangaNews,#GovernmentAction

पटना में मिठाई की दुकानों पर चला विभाग का डंडा! ₹23 लाख की मिठाइयां जब्त, कई सील

Bihar Food Safety: बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस चल रहे पवन मिष्ठान से ₹23 लाख से अधिक की 21 हजार किलो से ज्यादा मिठाइयां जब्त की गईं। कई#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration