

दरभंगा में मर गईं मधुबनी की युवती। मामला प्रेम प्रसंग का था। इसमें हत्या की बू आ रही है। युवती पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल पूर्वी पंचायत की रहने वाली थी। उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। बतौर युवती की मां की मानें तो जहर खिलाकर हत्या की गई है। थाना में इसको लेकर आवेदन दिया है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक,देर रात शव गांव पहुंचा तो लोगों में कोहराम मच गया। सुबह में पुलिस को मृतका की मां ने अपने बयान में बताया कि उनकी पुत्री की हत्या जहर खिलाकर एक युवक ने ही कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग का है। जहर खाई लडक़ी के साथ आरोपी युवक लगातार सभी जगह मौजूद था। हॉस्पिटलों में पैसों का भुगतान भी उसी के द्वारा किया गया है। पुलिस ने शव को लड़की के घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।
युवती की मां ने कहा है कि पंडौल स्थित एक कोचिंग में उसकी बेटी पढ़ती थी। शनिवार को एक मोबाइल नंबर से एक युवक का फोन आया। उसे उस युवक ने पंडौल बुलाया। इसके बाद उनकी पुत्री पंडौल चली गई। दिन के करीब एक बजे के आसपास उसी युवक का कॉल आया कि उनकी पुत्री का एक्सीडेंट हो गया।
इसके बाद आनन-फानन में युवती की मां मधुबनी-दरभंगा सीमा पर स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंची तो पता चला कि उनकी बेटी को जहर खिला दिया गया है। वहीं आरोपी युवक भी मौजूद था। लड़की की हालत बिगड़ता देख उसे दरभंगा बस स्टैंड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव लेकर वापस अपने गांव आ गए। इस दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली। जांच करते हुए पुलिस भी बस स्टैंड स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की ओर से हॉस्पिटल को लिखित दिए गए बयान तथा सीसीटीवी फुटेज जब्त किया।



