back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

मधुबनी के हरलाखी में आलू व्यवसायी को गोली मारने के मामले में एसपी सुशील कुमार एक्शन में, कहा आपसी रंजिश में हुई वारदात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
व्यवसायी को गोली मारने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज
गोली मारकर बासोपट्टी के तरफ भागे सभी अपराधी
काले व सफेद रंग के दो अपाचे बाइक पर सवार थे चार अपराधी
25 से 30 वर्ष उम्र के थे सभी अपराधी
फोटो:गोली कांड के घटना स्थल का मुआयना करते एसपी सुशील कुमार

- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना पुलिस ने आलू व्यवसायी को गोली मारने मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

प्राथमिकी जख्मी व्यवसायी के बड़े भाई मालिक साह के बयान पर हुई है। जिसके अनुसार बासोपट्टी निवासी व्यवसायी रामजीवन साह हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में आलू का व्यवसाय करता है। जो बीते बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर अपने बड़े भाई मालिक साह के साथ अपने घर के लिए निकला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: हत्यारोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, शराबबंदी कानून में भी बड़ा फैसला, जानिए कब मिलेगी सजा

उमगांव-बासोपट्टी मुख्य सड़क पर संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल के नजदीक काले व उजले अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधियों ने आगे से ओवरटेक किया और उसमे से एक अपराधी बाइक ने उतरकर व्यवसायी पर गोली चला दी। गोली चलते ही व्यवसायी दोनों भाई बाइक से नीचे गिर गए और भयभीत होकर जान बचाने की नियत से उमगांव की ओर भाग निकले।

व्यवसायी के भागने के बाद अपराधियों ने उसके बाइक से झोला उतारकर बासोपट्टी की ओर भाग निकले। इधर व्यवसायी ने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी।

रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर जख्मी व्यवसायी दोनों भाई को इलाज के लिए बासोपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रामजीवन साह को बेहतर इलाज के लिए बासोपट्टी के सिद्धिविनायक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वजनों के अनुसार जख्मी व्यवसायी अब खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले में बारीकी से जांच किया जा रहा है।

एसपी ने घटना स्थल का किया मुआयना, कहा रंजिश को लेकर हुई घटना
थाना क्षेत्र के उमगांव बासोपट्टी मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात हुई गोली कांड मामले में मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना व्यवसायिक रंजिश को लेकर लग रही है। बहरहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। उमगांव बासोपट्टी की सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी कमरे को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की पहचान कर शीघ्र घटना का उद्भेदन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 01 मार्च 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

पंकज त्रिपाठी: डॉक्टर नहीं बन पाए, ट्रैक्टर भी नहीं मिला, पर इस एक्टर की कहानी आपके दिल को छू लेगी!

Pankaj Tripathi News: बॉलीवुड की दुनिया में चमकने वाले कई सितारे ऐसे हैं जिनकी...

मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ से पहले मंदिर में हाजिरी: गोल्डन साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

Mrunal Thakur News: बॉलीवुड की सादगी और खूबसूरती से भरी अदाकारा मृणाल ठाकुर अपनी...

गूगल फोटोज का नया स्टिकर फीचर: अब अपनी तस्वीरों को बनाएं खास!

Google Photos: गूगल फोटोज: टेक की दुनिया में गूगल अपने यूजर्स के अनुभव को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें