

National Girl Child Day पर मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
National Girl Child Day: समाज की आधी आबादी जब पंख फैलाकर उड़ती है, तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है। मधुबनी के डीआरडीए सभागार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां बेटियों के सम्मान में बिहार सरकार के मंत्री समेत पूरा जिला प्रशासन एक साथ खड़ा नजर आया।
शनिवार को मधुबनी स्थित डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि समाज में बालिकाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और यह सरकार की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मंत्री ने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा संचालित साइकिल योजना ने बालिकाओं की विद्यालय तक पहुंच को सुदृढ़ किया है, जिससे बालिका शिक्षा में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। पोशाक योजना एवं कन्या उत्थान योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है।
उन्होंने सिविल सर्विसेज प्रोत्साहन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य की बेटियां प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ा रही हैं। वहीं, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने से पंचायत, शहरी निकायों एवं सरकारी सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, जिससे समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन आया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को समान अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
इस विशेष अवसर पर स्कूली छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चियों ने संगीत, पेंटिंग, नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन कार्यक्रमों ने न केवल छात्राओं का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें अपनी कला को मंच देने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हुआ था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने भी बच्चियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी छात्राओं से लगनपूर्वक पढ़ाई कर आगे बढ़ने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी बच्ची को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह डायल 112 नंबर की मदद ले सकती हैं। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए बच्चियों से अपना निजी नंबर भी साझा किया और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
अधिकारियों ने भी बढ़ाया बेटियों का हौसला
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक रश्मि कुमारी ने अपने संबोधन से उपस्थित बालिकाओं का न सिर्फ उत्साहवर्धन किया, बल्कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर उपनिदेशक सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, वरीय उप समाहर्ता शिम्पा ठाकुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ललिता कुमारी समेत महिला एवं बाल विकास निगम तथा आईसीडीएस के कई कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.