back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में लापरवाही, डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों लगाया गंभीर आरोप, कहा – इलाज के नाम पर अवैध वसूली, CHC प्रभारी लीलेश कुमार ने बताया – Baseless!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हरलाखी, मधुबनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उमगांव में एक बार फिर चिकित्सकीय लापरवाही (Medical Negligence) का गंभीर मामला सामने आया है।

- Advertisement -

फुलहर गांव की 30 वर्षीय कविता देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

डिलीवरी के बाद बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ, लेकिन…

परिजनों के अनुसार, कविता देवी को प्रसव के लिए उमगांव सीएचसी लाया गया था। यहां डिलीवरी के बाद बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ, लेकिन चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की नस कट गई, जिससे अधिक खून बहने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता (ASHA Worker) भी वहां से भाग गई। डॉक्टरों ने महिला को आनन-फानन में रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वसूले 4,000…ऑपरेशन और इलाज के नाम पर 

परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन और इलाज के नाम पर अस्पताल के डॉक्टर ने 4,000 रुपये वसूले। इसके बाद भी महिला की जान नहीं बच सकी।

ग्रामीणों का प्रदर्शन

मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • गरीब मरीजों से अवैध वसूली की जाती है।

  • एक्सपायर दवाइयां दी जाती हैं।

  • सही इलाज नहीं मिलने से आए दिन मौतें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: यह Madhubani है...कला की कूची...समाहरणालय से निकली जागरूकता की बयार, अभियान बदलेगा समाज की तस्वीर

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर दोषी डॉक्टर और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल लोग

प्रदर्शन में मिथिलेश सादा, रामप्रीत सादा, बिंदेश्वर सादा, समनी देवी, पुरनी देवी, फूलों देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

सीएचसी प्रभारी लीलेश कुमार ने कहा – Baseless!

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी लीलेश कुमार ने कहा कि लगाए गए आरोप निराधार (Baseless) हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahindra Scorpio N: धांसू अपडेट्स के साथ आ रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन!

Mahindra Scorpio N: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं,...

फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

Farzi 2 News: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज...

इंतजार खत्म! नई Tata Punch EV लॉन्च, 468KM रेंज के साथ मिलेगी जोरदार टक्कर

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच,...

Gold Price: सोना-चांदी फिर चमके, क्या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाएगा कीमतें?

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, 20 फरवरी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें