spot_img

मधुबनी के जयनगर में अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी, कई नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों में मिली गड़बड़ी, संचालकों में हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जयनगर में मेडिकल टीम की छापेमारी से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में मची अफरा-तफरी
जांच टीम के आने की भनक लगते ही निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड
और एक्सरे संचालक बंद कर हुए फरार
जांच के दौरान कई नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर व जांच घर के कागजात पाए गए अधूरे
फोटो :नर्सिंग होम के बाहर खड़ी मेडिकल जांच टीम

- Advertisement -

जयनगर/मधुबनी देशज टाइम्स। जिले से गठित स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम ने जयनगर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रोनित कुमार के साथ जयनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई निजी नर्सिंग होम,जांच घर,अल्ट्रासाउंड व पैथो लैब की जांच करने निकली। इस बात की जानकरी मिलते ही अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया।जांच टीम के पहुंचने से पहले सभी ने अपने-अपने लैब, नर्सिंग होम व जांच घर को बन्द कर और बोर्ड हटा कर फरार हो गये।

- Advertisement -

क्षेत्र में कई संचालित अस्पतालों और निजी क्लिनिक के संचालकों के द्वारा पहले लगे बोर्ड को हटा कर बोर्ड को बदलमधुबनी के जयनगर में अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी, कई नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों में मिली गड़बड़ी, संचालकों में हड़कंप लिया गया।अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।वहीं दूसरी ओर कुछ जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले पाये गये जहां जांच दल के द्वारा कागजातों की बारीकी से जांच की गई औए मानक के अनुरूप चलाया जा रहा है या नहीं इसकी पड़ताल की गई और संचालकों से विस्तृत जानकारी लेते हुए सम्बंधित कागजात की मांग की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में LPG Gas Supply हुई सामान्य, अब 103 एजेंसियां घर पहुंचाएंगी सिलेंडर, जानें क्या है प्रशासन का नया प्लान

जिला स्वास्थ्य विभाग के एनसीडीओ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. उमेश कुमार राय, डॉ. लक्ष्मी कांत झा और अनुमंडल अस्पताल जयनगर के उपाधीक्षक डॉ. कुमार रोनित के साथ बीसीएम राजेश कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी और जयनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे।

जांच दल का नेतृत्व कर रहे एनसीडीओ डॉ. एस पी सिंह ने बताया कि जिन नर्सिंग होम अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंडमधुबनी के जयनगर में अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी, कई नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों में मिली गड़बड़ी, संचालकों में हड़कंप प्रतिष्ठानों की जांच की गई, उस बाबत जांच प्रतिवेदन सिविल सर्जन और सम्बंधित विभाग को एवं वरीय अधिकारी को सौंपा जाएगा।

जांच प्रक्रिया अभियान के तहत चलाई जाएगी। अभी तो इसकी शुरुआत ही हुई है।आगे से जांच दल के पहुंचने की भनक नहीं लगने दी जाएगी।जो नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गए हैं उनकी भी वीडियोग्राफी कराई गई है। किसी भी सूरत में अवैध निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड और जांच घर प्रतिष्ठानों को नहीं चलने दिया जाएगा। टीम के साथ जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी भी मौजूद थीं।

जानकारी के अनुसार, पूरे शहर में हर गली हर मोहल्ले में एक मेडिकल गिरोह चल रहा है। इसमे नर्सिंग होम, जांच घर व अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा है। जिस पर बड़े-बड़े डॉक्टर का नाम लिखा होता है, जिसे दलाल के माध्यम से संचालित कर मरीजों का शोषण होता है जिसे देखने वाला कोई नही होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता!

IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता! IPL 2026: क्रिकेट...

IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता, क्या रजत पाटीदार बदलेंगे टीम की किस्मत?

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल बज...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने अपनी इंजरी पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है और दुनिया भर के क्रिकेट...

स्मार्टफोन में ‘नो सिम’ की समस्या: आसान उपाय और कारण

Smartphone: आधुनिक डिजिटल युग में जब हमारे फोन हमारी जीवनरेखा बन चुके हैं, तब...