Deshaj Times

Madhubani से Nepal Border पार बिना ID- बैन@Impossible

Madhubani से Nepal Border पार बिना ID- बैन@Impossible

Madhubani से Nepal Border पार बिना ID- बैन@Impossible

भारत-पाक तनाव के बीच SSB का बड़ा एक्शन – इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। ऐसे में, मधुबनी या दरभंगा समेत समस्तीपुर के लोग जो पिपरौन बॉर्डर पार कर नेपाल चले जाते थे फिलहाल नहीं जा सकेंगे।

पिपरौन बॉर्डर संवेदनशील जोन, 24 घंटे निगहबानी

बिना वैध पहचान पत्र के सीमा पार अब सख्त मनाही है।पिपरौन, जटही सहित सभी चेकपोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर वाहन की हो 24 घंटे गश्ती दल की ओर से गहन तलाशी हो रही है। पिपरौन बॉर्डर को संवेदनशील जोन घोषित कर दिया गया है।

भारत-पाक तनाव के बीच Indo-Nepal Border हाई अलर्ट पर, बिना पहचान पत्र सीमा पार पर पाबंदी

पिपरौन बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, हर वाहन की हो रही गहन तलाशी

हरलाखी (मधुबनी), देशज टाइम्स– भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव (India-Pakistan Tension) के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा (Indo-Nepal Border) पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हरलाखी प्रखंड के पिपरौन, जटही सहित सभी प्रमुख चेकपोस्टों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। अब बिना वैध पहचान पत्र (Valid ID) के किसी भी व्यक्ति को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सीमा को किया गया संवेदनशील क्षेत्र घोषित

SSB 48वीं वाहिनी के जवान 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। पिपरौन एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने जानकारी दी कि पिपरौन बॉर्डर को अब संवेदनशील जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा:

“हम हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन जांच कर रहे हैं ताकि कोई घुसपैठ न हो सके। हमें विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं।”

वाहनों की हो रही गहन तलाशी

नागरिकों से अपील: सतर्क रहें और करें सूचना साझा

इंस्पेक्टर दत्त ने आम नागरिकों से अपील की:

“अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत SSB या स्थानीय थाना को सूचना दें।”

Exit mobile version