मुख्य बातें
एक भाई की छह महीने पूर्व हुई थी शादी, कुछ दिन पहले बाहर से आया था गांव
झंझारपुर एनएच 57 के नवटोली कट के पास की घटना
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में रोते बिलखते मृतक की भाभी
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सावन की प्रथम सोमवारी को लेकर हर गांव व मोहल्ले में उत्साह का वातावरण छाया रहा। वहीं, सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ने उत्साह को गम में बदल डाला। घटना भैरवस्थान थाना के नवटोलिया कट के पास की है।






दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस पहुंच कर दोनों जख्मियों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक भैरवस्थान थाना के नरूआर गांव कुमैर पोखर गांव निवासी लोचन चौपाल का 30 वर्षीय पुत्र महादेव चौपाल और 26 वर्षीय हरिहर चौपाल बताया जाता है।
दुर्घटना के बावत भैरवस्थान थाना के एसआई मक्केश्वर प्रसाद ने बताया कि मृतक दोनों भाई बाइक से झंझारपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। नवटोली कट के पास आगे आगे जा रही एक रसोई गैस लदे ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दूसरे भाई की मौत अस्पताल में हो गयी। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने दोनों सगे देवर की मौत पर रोते बिलखते भाभी लक्ष्मी देवी कहती है – ‘हे भगवान हमरा सबके साथ ऐहन अन्याय कियाक केलहुं, ऐहन दंड कियाक देलौं’। कहते- कहते बेहोश हो जाती है। मृतक की भाभी लक्ष्मी देवी ने बिलखते हुए कहा कि 6 महीने पहले शादी हुई थी और 6 दिन पूर्व ही बाहर से गांव आया था। नई दुल्हन का तो सुहाग ही उजड़ गया। कहते-कहते मूर्छित हो जाती है।









You must be logged in to post a comment.