मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय पुलिस ने थाना कांड संख्या 71/21 मारपीट मामले के पररी गांव निवासी आठ फरार आरोपित के घर जाकर गुरुवार को इश्तेहार चस्पाया है। पररी गांव के जिन फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया गया है।
इनमें विजय यादव, शंकर यादव, संजय यादव, सुनील यादव, शहदेव यादव, गोविंद यादव, मुनेश्वर यादव, सोनू यादव शामिल हैं। एसआई राममरेश प्रसाद ने बताया कि सभी आरोपित लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा है। जिसके कारण यह इश्तेहार जारी किया गया है। इस मामले का वादी गांव का पप्पू यादव बताया जा रहा है।