back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

मधुबनी के हरलाखी में 406 क्विंटल अनाज का गबन, पीडीएस विक्रेता की गोदाम सील,

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
विक्रेता पर का आरोप, एमओ के प्रतिवेदन पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
फोटो: सिसौनी में पीडीएस विक्रेता का सील गोदाम

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना अंतर्गत सिसौनी गांव के एक पीडीएस विक्रेता उमेश पासवान के द्वारा भारी मात्रा में अनाज गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एमओ प्राण नाथ मुन्ना के प्रतिवेदन पर विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

प्राथमिकी के मुताबिक आरोपित विक्रेता के यहां सिसौनी गांव के ही एक अन्य अनुज्ञप्ति रदद डीलर का खाद्यान भी टैग था। दोनों अनुज्ञप्ति के हिसाब से आरोपित विक्रेता के गोदान में कुल 463 क्विंटल खाद्यान होना चाहिए। विक्रेता के पॉस मशीन में 463 क्विंटल का स्टॉक भी बता रहा है। जिसमे 165 क्विंटल गेंहूं व 298 क्विंटल चावल है। लेकिन जांच के समय आरोपित के गोदाम में मात्र 56 क्विंटल 50 किलो अनाज ही पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: भामती वाचस्पति महोत्सव में बहेगी सुर, लय और ताल की गंगा, अद्भुत संगम बिखेरेंगी रंजना और पूनम, गीतों पर झूमेगा मिथिला!

इसमे 20 क्विंटल गेंहूं व 36 क्विंटल 50 किलो चावल है। इसमें भी विक्रेता ने 20 क्विंटल गेंहूं व 13 क्विंटल 50 किलो चावल दूसरे जगह हाथ से सिलाई किये गए बोरी में रखा था। जिसे कार्रवाई के समय विक्रेता के गोदाम में रखकर सील कर दिया गया। बता दें कि 15 दिन पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एमओ ने आरोपित विक्रेता के गोदाम का जांच किया था। जहां भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई थी।

एमओ ने जांच रिपोर्ट संबंधित वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द किया। रिपोर्ट के आधार पर वरीय पदाधिकारी ने पीडीएस विक्रेता के गोदाम को सील कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। एमओ ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पीडीएस विक्रेता के गोदाम को सील किया और थाना में लिखित प्रतिवेदन देकर 406 क्विंटल अनाज गबन एवं दूसरे जगह पर अनाज रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उस्ताद भगत सिंह: रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगीं टिकटों की कीमतें, क्या होगा असर?

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच-अवेटेड फिल्म...

गर्मी से पहले करें AC की ऑनलाइन बुकिंग, बचें महंगी सर्विस और लंबी कतारों से

AC Service Booking: गर्मी का आगमन होने से पहले अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग...

अनुराग डोभाल की एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका का क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!

Anurag Dobhal News: बाइक के रफ्तार के शौकीनों के दिलों पर राज करने वाले...

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट, अब होगी पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित और दमदार

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इस बार एक बड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें