spot_img

बेनीपट्टी में 1 करोड़ 80 हजार की साख दांव पर, पाली महाराजी बांध पर बनी पीसीसी सड़क जगह-जगह से दरकीं, सैलाब आया तो डूब जाएंगें लोग

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
दो से ढ़ाई साल में ही क्षतिग्रस्त होने लगी पाली महाराजी बांध पर बनी पीसीसी सड़क
1 करोड़ 80 हजार की लागत से बनी थी सड़क
फोटो: बेनीपट्टी के पाली महाराजी बांध पर बने पीसीसी सड़क में होल को दिखाते मुखिया व अन्य ग्रामीण

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के पाली में स्टेट हाईवे 52 से सहनी टोल तक महाराजी बांध पर बने पीसीसी सड़क की महज दो से ढ़ाई साल में ही स्थिति बिगड़ने लगी है़।

- Advertisement -

सड़क में अभी से ही होल बनने लगा है़। जिस कारण यह सड़क कब पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर धंस जाएगी, इसका कोई ठिकाना नही। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जीटीएसएनवाई योजना के तहत 1 करोड़ 98 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 अप्रैल 2020 को पूर्व विधायक भावना झा की ओर से किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

सड़क का निर्माण तो हुआ, लेकिन दो से ढ़ाई साल में ही सड़क की स्थिति बिगड़ने लगी है़। सड़क में कई जगहों पर होल हो गए हैं। साथ ही कई स्थानों पर तो सड़क धंसने भी लगा है, जो सड़क निर्माण के दौरान बरती गयी अनियमितता को उजागर करने के लिये काफी है़।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

पाली पंचायत के मुखिया राजेंद्र मिश्रा, जिबछ सहनी, रूदल सहनी, जगदीश सहनी, सहदेव सहनी, छेदी झा, अब्दुल खालिद, श्रीलाल यादव, चंद्रशेखर मंडल,अलीगनाथ झा सहित अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तो काफी प्रतीक्षा के बाद सड़क बनी, उसमें भी घोर अनियमितता बरती गयी।

इसके कारण महज ढ़ाई साल में ही सड़क के अस्थि पंजर निकलने लगे है़। सड़क में कई जगहों पर होल हो गए हैं, जबकि सड़क के निकट होकर धौंस नदी गुजरती है़। अगर नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई, तो नदी के पानी का सड़क पर दबाव बढ़ेगा और सड़क टूटने की आशंका से नकारा नहीं जा सकता,और अगर उस समय सड़क टूटी तो पूरा पाली गांव जलमग्न हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने सड़क के होल को जाम कर दुरुस्त करने और जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग सरकार और जिला प्रशासन से की है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud: दरभंगा के लहेरियासराय में एक पेट्रोल पंप मैनेजर पर 90 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगा है। संचालक ने मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।#BiharCrime,#DarbhangaNews,#PetrolPumpFraud

दरभंगा में मर्डर केस: ASI को गोली मारी, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अब हुई पहली गिरफ्तारी!

Darbhanga News: दरभंगा में ASI को गोली मारने और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी सुनील यादव को दबोचा गया है, पुलिस अन्य आरोपिय#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस स्कूल में ऑनलाइन ठगी से बचने का ‘मास्टर प्लान’ आया सामने, आप भी जान लें ये...

Darbhanga Cyber Security: दरभंगा के हनुमाननगर में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। प्रधानाध्यापक ने सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली की जरूरत बताई, जबकि शिक्षकों ने ऑनलाइन ठगी से बचने#DarbhangaNews,#CyberSecurityBihar,#OnlineSafety

रंगरा डिग्री कॉलेज पर बवाल: डिग्री कॉलेज का फैसला पलटा, छात्रों का फूटा गुस्सा! जानें क्यों 17 KM दूर भेजा गया कॉलेज? एक फैसले...

Bihar Degree College: नवगछिया के रंगरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण पर बवाल मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने पहले मुख्यालय में घोषित कॉलेज को अब सुदूर दियारा क्षेत्र में शिफ्ट कर#BiharEducation,#NavgachiaNews,#RangarraProtest