back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

बेनीपट्टी में जनादेश से विश्वासघात नहीं सहेगी भाजपा, विरोध में धरना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो : बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना में शामिल विधायक, एमएलसी व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष विमल झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया।

- Advertisement -

इस दौरान भाजपाईयों ने पलटू राम होश में आओ, नीतीश कुमार हाय हाय सहित अन्य नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि नीतीश कुमार आदतन विश्वासघाती हैं। बिहार के विकास में जितना योगदान नीतीश कुमार का है, उससे कम भारतीय जनता पार्टी का नही है। जब वे भाजपा के साथ आये तब सही मायने में सूबे का विकास हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: UPSC Exam में मधुबनी की श्रेया झा ने लहराया परचम, 357वीं रैंक

पिछले 15 सालों में जिसने पिछड़ा समाज के लिए कोई काम नही किया, नीतीश कुमार उसके साथ गए हैं। 2017 में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर तेजस्वी और महागठबंधन को छोड़ एनडीए के साथ नीतीश आये थे, और आज फिर उन्ही के साथ चले गए, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जबकि एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता की ओर से दिये गए जनादेश के साथ विश्वासघात कर उसका अपमान किये हैं।

पीएम मोदी ने एनडीए सरकार के रूप में बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।गरीबों को राशनकार्ड, महिलाओं को धुंआ से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टोल टोला को जोड़ने, नदियों में बड़े – बड़े पुलों का निर्माण, किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान देने सहित कई ऐतिहासिक कार्य किये, जो नीतीश कुमार से देखा नहीं गया और वे फिर भ्रष्टाचारियों के साथ जाकर मिल गए।

भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, मदन कुमार कर्ण ने कहा कि अपराध, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी पीठ थपथपाने वाले कथित सुशासन बाबू ने कुर्सी के लिए अपने सिद्धांतों को तिलांजलि देने का जो काम किया है, उसे सूबे की जनता आहत है, समय आने पर मुंहतोड़ जबाव देगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, गोविंद झा दादा, अमरनाथ प्रसाद, वागीश कांत झा, विवेकानंद झा, सुधीर कुमार झा, अमरेश वर्मा, अरुण गुप्ता, चंदन ठाकुर, दीपक झा, जितेंद्र झा सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 7 मार्च 2026: ग्रहों का गोचर और आपका भाग्य

Aaj Ka Rashifal: आज 07 मार्च 2026, शनिवार का पावन दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं...

Aaj Ka Panchang 07 मार्च 2026: जानें शनिवार का शुभ-अशुभ समय, तिथि और चौघड़िया

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 07 मार्च 2026: सनातन धर्म में किसी भी...

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में 35 करोड़ का नया दांव: रियल एस्टेट में जबरदस्त छलांग!

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने करोड़ों के...

जियो के नए Jio Prepaid Plans: अब डेटा के झंझट से मुक्ति, पाएं लंबी वैलिडिटी और असीमित कॉलिंग!

Jio Prepaid Plans: टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग के बीच, रिलायंस जियो ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें