back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

बेनीपट्टी में PK ने कहा, समाज को मथ कर बेहतर और स्वच्छ छवि वाले लोगों को एक मंच पर लाना ही मकसद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के सरिसब में जन सुराज कार्यक्रम में बोले प्रशांत किशोर, अच्छे लोगों का सत्ता में कोई महत्व नही
फोटो: बेनीपट्टी के सरिसब में प्रशांत किशोर को सम्मानित करते लोग

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के सरिसब में आशीष झा चुन्नू के घर पर जन सुराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जाने माने राजनीतिकार और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर शामिल हुए। इस दौरान श्री किशोर को मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपटा व माला से सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने कहा कि 2011 में राजनीति में प्रवेश किया। 2014 के लोकसभा चुनाव और दस विधानसभा चुनाव से जुड़े रहे। चुनाव के दौरान अनुभव किया कि मनमुताबिक विधायक, सांसद, मंत्री और सरकार बन भी जाए तो जरूरी नहीं की व्यवस्था बदल जाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: NH 27 किनारे मधुबनी की खेत में युवक की लाश, सफेद झाग और अज्ञात!

2015 में नये उपयोग कर महागठबंधन बनाया गया। जहां मधुबनी की सभी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की थी। उसी समय सूबे के 40 हजार गांवों में सर्वे कराकर आमजनों से पूछकर सात निश्चय योजना बनायी गयी थी। आज सात निश्चय योजना को बनाये हुए सात आठ साल हो गए लेकिन धरातल पर कुछ नही हो सका।

नल जल ही देख लीजिए, कहीं नल नही तो कहीं जल नही। उस समय कहा गया था कि बिहार के 21 से 35 वर्ष के सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा या नहीं तो तत्काल प्रति महीना एक हजार रुपए, ताकि युवाओं को पलायन नहीं करना पड़े।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सब कुछ देख लेने के बाद काफी सोच समझकर जन सुराज कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, जो 2 मई से 30 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जबतक समाज नही बदलेगा तबतक परिवर्तन संभव नही। जन सुराज कार्यक्रम के तहत समाज को समझने, लोगों से मिलने, समाज में आखिर समस्या क्या है और कैसे इसका निदान होगा यह जानने और सबसे महत्वपूर्ण समाज को मथ कर उसमें से सही और स्वच्छ छवि को निकाल एक मंच पर लाने के के लिए समाज में पहुंच रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सही आदमी का सत्ता में कोई महत्व नहीं है। यदि 25 से 30 साल का इतिहास देखा जाय तो 12 सौ से 15 सौ परिवार ही बिहार को चला रहे हैं, जिसे बदलने की जरूरत है। जन सुराज कार्यक्रम के बाद गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गांधी आश्रम पश्चिमी चंपारण से पदयात्रा शुरू किया जायेगा। बिहार की मिट्टी में बहुत शक्ति है, यहां के युवाओं के पास कूछ हो या ना हो राजनीति की समझ काफी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: NH 27 किनारे मधुबनी की खेत में युवक की लाश, सफेद झाग और अज्ञात!

कार्यक्रम में मंच संचालन हेमंत झा उर्फ ननटून ने किया। कार्यक्रम में एसके पासवान, नंद कुमार झा, देवेंद्र झा, राकेश कुमार पांडे उर्फ बालाजी, डॉ एमटी रेजा, संदीप झा मुरारी, प्रो. भवानंद झा, बबलू झा, देवेंद्र नाथ ठाकुर, शशि अजय झा, शैलेश झा, विभूति झा, अमित झा, नागेंद्र झा, केवाईसी के पंकज झा, पुन्नू झा, अब्दुल खालिक, रमेश झा, रजनी ठाकुर, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें