spot_img

6 मृत,17 नाबालिग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला मधुबनी का पीओ दरभंगा से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज न्यूज। हरलाखी प्रखंड के तत्कालीन मनरेगा पीओ गबन के आरोपी रंजीत कुमार मिश्रा को हरलाखी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरलाखी थाना के एसआई विनय शर्मा के नेतृत्व में दरभंगा स्थित रहमगंज आवास से गिरफ्तारी की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 2013 ई में पीओ सहित पांच लोगों के खिलाफ गबन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें सिसौनी के तत्कालीन मुखिया महेंद्र राम, पंचायत रोजगार सेवक जगदीश कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा जगदीश टुडु, पंचायत तकनीकी सहायक कृष्णमोहन पासवान, पीओ रंजीत कुमार मिश्रा को नामजद किया गया था।

- Advertisement -

 

इसमें पीओ को छोड़ चार लोग जमानत पर बाहर हैं। सात सालों से पीओ जमानत नही कराया था। पुलिस पीओ की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना पर पीओ की गिरफ्तारी की गई है।po-giraftaar

 

बताया जाता है, तीन अगस्त 2013 में पंसस सदस्य डोमा पासवान ने गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था, तालाब उड़ाही में मृत व नाबालिग के नाम पर सभी आरोपी ने फर्जी तरीके के भुगतान कर गबन किया गया है।po-giraftaar

 

मामले की जांच में 6 मृत व 17 नाबालिग के नाम पर फर्जी तरीके से 59 हजार की निकासी बात सामने आई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पीओ फरार चल रहा था। वहीं, पीओ का कहना है, गबन की राशि जमा कर दिया गया था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीओ को जेल भेज दिया गया है।po-giraftaar6 मृत,17 नाबालिग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला मधुबनी का पीओ दरभंगा से गिरफ्तार

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 02 अप्रैल 2026 का शुभ-अशुभ समय और हनुमान जयंती का दिव्य संयोग

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...