

मुख्य बातें
पुलिस के कार्रवाई में 495 बोतल शराब व चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार
खिरहर व हरलाखी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई
फोटो:- खिरहर पुलिस के हिरासत में शराब धंधेबाज
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खिरहर व हरलाखी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 495 बोतल शराब व चार बाइक के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई दिनेश ओझा अन्य पुलिस बल के साथ बौरहर चौक के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। जहां तीन धंधेबाजों को 195 बोतल शराब व तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
धंधेबाजों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हाटपरसा गांव निवासी वितन मुखिया, दिघीया टोल निवासी धीरेन्द्र कुमार यादव व स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरहर निवासी विजय साह के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, हरलाखी पुलिस ने गश्ती के दौरान दुर्गापट्टी चौक के नजदीक 300 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है।
जबकि पुलिस जीप को देख धंधेबाज बाइक व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जब्त शराब व बाइक को लेकर अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। शीघ्र धंधेबाज की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

