spot_img

Madhubani News| Manoj Murder Case का खुलासा@आपसी रंजिश@हत्या का बदला हत्या से, देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Manoj Murder Case का खुलासा@आपसी रंजिश@हत्या का बदला हत्या से, देखें VIDEO| मधुबनी के मधवापुर साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा में मनोज साह हत्या कांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस संबंध में साहरघाट थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए प्रभारी डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि गुरूवार की सुबह केरवा गांव में घर से बाहर दरवाजे पर बुलाकर (Police exposed Madhubani Manoj murder case) मनोज साह की हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

Madhubani News| Manoj Murder Case| एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी

एसपी के निर्देश पर घटना के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन मेरे नेतृत्व में किया गया। जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था।

एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी साहरघाट के केरवा गांव के हरिओम कुमार को जयनगर यूटर्न से गिरफ्तार किया गया।

Madhubani News| Manoj Murder Case| पकड़ाए अपराधी ने पूछताछ में बताए दो अन्य के नाम

पकड़ाये अपराधी से पूछताछ में उसने दो अन्य लोगों का नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि मृतक मनोज साह और पकड़ाये अपराधी हरिओम के परिवार के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। 14 साल पहले मृतक पक्ष की ओर से इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरिओम के स्वजन की हत्या कर दी गई थी।

Madhubani News| Manoj Murder Case| मनोज साह 6 माह पहले उस हत्या कांड में सजा काट कर आया था

इसमें मृतक मनोज साह 6 माह पहले उस हत्या कांड में सजा काट कर आया था। आपसी रंजिश में यह हत्याकांड हुई है। पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम के गोली का एक खोखा एवं घटना में प्रयुक्त बजाज सिटी 100 बाइक बरामद किया है।

Madhubani News| Manoj Murder Case| इन्हें मिली सफलता, एसआईटी के जाबांज 

एसआईटी टीम में बेनीपट्टी के पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो शमीम, एसआई हर्ष राज, आमोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु एसआई अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, चालक सिपाही शशिरंजन कुमार सहित तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence