back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

मधुबनी के हरलाखी में बस कंडक्टर हत्या के आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चस्पाया इश्तेहार, कहा-सरेंडर करो या कुर्की के साथ करेंगे जब्ती

spot_img
spot_img
spot_img

रलाखी में कुर्की जब्ती की चेतावनी के साथ हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: हत्यारोपी को समर्पण के लिए अनाउंस करती पुलिस

 

धुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए हरलाखी संवाददाता की रिपोर्ट। हरलाखी थाना की पुलिस ने दो माह पूर्व उमगांव में हुई बस कंडक्टर की हत्या मामले में ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की-जब्ती की चेतावनी की अनाउंस करते हुए फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पाया है।

इस दौरान थानाध्यक्ष अनोज कुमार के नेतृत्व में एसआई एके दूबे, एएसआई अबुल कलाम एजाज, आरपी प्रसाद समेत पुलिस कर्मी एवं महिला पुलिस बल के साथ फरार आरोपियों के घर व मोहल्ले में घूम-घूमकर माइक से अनाउंस कर 1 माह के भीतर आरोपियों को पुलिस के समक्ष या न्यायालय में समर्पण करने को कहा है। अन्यथा पुलिस की ओर से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! Madhubani के 418 स्कूलों में High-Speed Internet, जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व उमगांव निवासी स्व. मो. इस्लाम के 35 वर्षीय पुत्र बस कंडक्टर मो. मोजीब का शव उमगांव बाजार चौक के एक खेत में पाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी के वीडियो से हत्यारोपियों का पता लगा लिया। जिसमें बाजार चौक के ताड़ी दुकान चलाने वाली महिला शीला देवी उर्फ बिस्फी वाली को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कांड में शामिल महिला के पुत्र श्याम महतो, छोटन महतो उर्फ छोटू महतो, सूरज महतो को भी हत्या में शामिल पाया गया था। जो कांड के बाद घर से लगातार फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सरेंडर करने का इश्तेहार उसके घर पर चिपकाया है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में 25 March तक खर्च होंगे इतने करोड़, जानिए क्या है मामला

थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया
कि निर्धारित समय के अंदर अगर फरार आरोपी पुलिस या न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें