back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

चिकित्सा प्रभारी के नाम पर चल रहा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, बोर्ड पर लिखा है प्रभारी का नाम-डिग्री

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हरलाखी, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय उमगांव में वर्षों से दर्जनों फर्जी निजी नर्सिंग होम संचालित है। जहां आए दिन झोलाछाप चिकित्सकों की लापरवाही से कई मरीजों की मौतें भी हो चुकी है। लेकिन लाख शिकायत व खबर प्रकाशन के बावजूद अवैध फर्जी निजी नर्सिंग संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: DM साहब की गाड़ी जब 'हिचकोले' खाने लगी, तो NHAI और PWD को लगा दिया ठिकाने, एक महीने की मिली मोहलत

दरसअल विभागीय प्रशासन की मिलीभगत से अवैध निजी नर्सिंग होम बेरोकटोक चल रहे हैं। इतना ही नहीं उमगांव सीएचसी के बगल में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी के नाम पर एक अवैध निजी नर्सिंग होम व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर भी चल रहे हैं। जय मिथिला अल्ट्रासाउंड सेंटर के बोर्ड पर उमगांव सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी का नाम डॉ. अजीत कुमार सिंह व डिग्री एमबीबीएस पीएचडी लिखा हुआ है।

- Advertisement -

वहीं मां जानकी सेवा सदन के बोर्ड पर भी प्रभारी का सॉर्ट नेम डॉ. एके सिंह व डिग्री एमबीबीएस पीएचडी लिखा हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर नर्सिंग होम संचालक व अल्ट्रासाउंड के संचालक महेश ठाकुर ने बताया कि प्रभारी से सहमति लेकर उनका नाम लिखा गया है। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड से नाम हटाने का निर्देश दे दिया गया है। आज से कल तक मे नाम हटा दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जारी किया बड़ा अपडेट, अफवाहों से रहें सावधान

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हुआ रिजेक्ट, ग्राहक परेशान: क्या सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है स्वास्थ्य बीमा?

Health Insurance Claim: जब लोग अपनी भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए बीमा...

Bokaro Media Monitoring: बोकारो चुनाव में प्रशासन की तीसरी आंख बनी Media Monitoring, प्रत्याशियों की हर हरकत पर पैनी नजर

Media Monitoring: लोकतंत्र के महापर्व में जब नेता वादों और दावों की झड़ी लगाते...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण Road Accident, बहन से मिलकर लौट रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, घर में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर...

Road Accident: सड़कें सिर्फ मंजिल तक नहीं पहुंचातीं, कभी-कभी मौत का बुलावा भी बन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें