

मुख्य बातें
हरलाखी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस बलों की तैनाती
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: उमगांव के ईदगाह में नमाज अदा करते अकीदतमंद
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: नमाज के दौरान पहरा ईदगाह पर मुस्तैद अधिकारी
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बकरीद पर मधुबनी के हरलाखी में नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने कहा-आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए
इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के उमगांव बाजार चौक सहित विभिन्न गांव के ईदगाह में साढ़े 6 बजे अकीदतमंदों की ओर से नमाज अदा की गई। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित मुस्लिम भाईयों ने अमन व शांति की दुआ मांगते हुए एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार मनाया।
बकरीद पर मधुबनी के हरलाखी में नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने कहा-आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ कृष्णमुरारी, सीओ सौरभ कुमार, हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार व खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार अन्य पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीम बनाकर सभी ईदगाहों के आस-पास मुस्तैद थे। ईदगाहों के बाहर महिला पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।
बहरहाल उमगांव के अलावा क्षेत्र के सोठगांव, मधुबनी टोल, गंगौर, बेता परसा, फुलहर, नहरनियां, हरिने, हरलाखी, झिटकी, पहरा, खिरहर, सोनई सहित विभिन्न गांव में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई।



You must be logged in to post a comment.