back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

बेनीपट्टी में विशेष कैंप, पहुंचे वोटर, जमा किए आधार, साथ में सौंपा विहित प्रपत्र

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
कई केंद्रों का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया जायजा, स्थिति से हुए अवगत
फोटो:बेनीपट्टी में मतदान केंद्र पर आयोजित आधार डाटा संग्रहण शिविर का जायजा लेते बीडीओ व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देश के आलोक में 32 बेनीपट्टी और 31 हरलाखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार डाटा संग्रहण के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जहां काफी संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ विहित प्रपत्र जमा कराया। इस कैंप में मतदाता स्वैच्छिक रूप से अपने आधार कार्ड की प्रति मतदाता सूची से लिंक करने हेतु बीएलओ के पास आवश्यक सभी कागजात जमा किये। रुक-रुक कर बारिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। मौसम खराब रहने के बावजूद भी मतदाता काफी संख्या में आधार डाटा संबंधित कागजात बीएलओ के पास जमा करने हेतु अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचे।

- Advertisement -

इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम अशोक कुमार मंडल, बेनीपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन ने अलग-अलग भ्रमण कर कई मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। साथ ही आधार डाटा संग्रहण कार्यों की स्थिति से अवगत हुए। वहीं अधिकारियों ने उपस्थित बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

अधिकारी द्वय द्वारा मतदान केंद्रों पर मौजूद आमजनों को वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से स्वयं भी इस कार्य को करने के लिये प्रेरित किया गया। उधर,मतदान केंद्रों पर चल रहे शिविर का निरीक्षण विभिन्न समूह बना कर अमित कुमार, मो. मकसूद आलम और अनुमंडल कार्यालय बेनीपट्टी के निर्वाचन शाखा मे प्रतिनियुक्त ललित कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया और बीएलओ को कई आवश्यक सुझाव भी दिये गये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ‘धुरंधर’ अंदाज में समझाया Traffic Rules का महत्व!

Traffic Rules: हर सड़क पर सफर करने वाले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

iPhone 16 अब हुआ और भी सस्ता: फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बंपर ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 16: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने वाला Apple का नवीनतम iPhone...

National News: Airport Security में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 70 हवाई अड्डों से हटेंगे 12 हजार CISF जवान, जानिए पूरी योजना

Airport Security: जैसे स्मार्टफोन ने कैमरे और घड़ी की जगह ले ली, वैसे ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें