spot_img

मधुबनी के हरलाखी में महादलित परिवारों पर दबंगों का कहर, वास की मिली भूमि पर घर बनाने से रोका, भगाया

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
हरलाखी में 9 महादलित परिवारों को वास के लिए मिली भूमि, दबंगों ने घर बनाने से रोका
एनएच सड़क निर्माण के दौरान महादलितों के आवासीय भूमि अधिग्रहण के उपरांत वास के लिए मिली थी जमीन
न्याय के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं पीड़ित महादलित परिवार
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: अंचल कार्यालय में आवेदन देते पीड़ित परिवार

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड अंतर्गत उमगांव निवासी नौ महादलित परिवार को वास के लिए सरकार से मिले भूमि पर दबंगों के द्वारा जबरन कब्ज़ा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

आवेदन के अनुसार करीब 20 दिन पूर्व एनएच 104 सड़क निर्माण के लिए पूर्व से बसे नौ महादलित परिवार की भूमि सहित आवासीय मकान अधिग्रहण किया गया। बदले में सभी परिवारों के पूर्व के जमीन के मुआवजे के साथ घर बनाने के लिए एनएच सड़क से कुछ ही दूरी पर दो-दो डिसमिल जमीन दिया गया।

- Advertisement -

लेकिन जब महादलित परिवार ने घर बनाने के लिए नए जमीन पर मिट्टी भराना शुरू किया तो कुछ दबंगों ने सीमांकन किए गए खूंटी को उखाड़ कर महादलितों को वहां से भगा दिया। पीड़ित महादलित परिवारों ने अंचल कार्यालय जाकर सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

इस बावत सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई के साथ महादलित परिवार को भूमि उपलब्ध कराया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर का कायाकल्प: 800 KM में फैलेगा ‘नया पटना’, आपकी जमीन का क्या होगा?

Sonepur Planning Area: सोनपुर नियोजन क्षेत्र के दूसरे विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब इसमें मकेर और अमनौर प्रखंड भी शामिल होंगे, जिससे कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। य#SonepurPlanningArea,#BiharUrbanDevelopment,#NewPatna

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, सतर्क रहें।#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति

Bihar Dakhil Kharij: बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के वारिसों को अब दाखिल-खारिज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजस्व कर्मचारी खुद गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे और ऑनलाइन प्#BiharNews,#DakhilKharij,#LandRecords

बांकीपुर में RJD का बड़ा दांव: क्या रेख़ा गुप्ता तोड़ पाएंगी BJP का गढ़? प्रशांत किशोर पर भी हमला

Bankipur By-Election: RJD ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेख़ा गुप्ता को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भाजपा और प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोलते हुए जीत का दावा किया।#BankipurByElection,#RJD,#RekhaGupta