back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News: करहारा में आग, 4 भाइयों के घर राख, 11 लाख की संपति खाक

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपट्टी। स्थानीय अंचल क्षेत्र के करहारा वार्ड 13 में आग लगने से चार भाईयों के आधे दर्जन घर व नगद सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी है़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदेश्वर यादव के घर में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे आग लग गयी।

आग का रूप इतना विकराल था कि देखते ही देखते कामेश्वर यादव,नागेश्वर यादव व विजय यादव के सभी घर उसकी चपेट में आ गए जिस कारण नगद,कपड़े,अनाज, बर्तन,मोटरसाइकिल और साईकिल सहित 10 से 11 लाख रुपए मूल्य के सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।

अगलगी की घटना में कामेश्वर यादव के घर,डेढ़ लाख नगद, मोटरसाईकल,साईकिल सहित 5 लाख की क्षति हुई है़। साथ ही बिंदेश्वर यादव के दो घर,दो चौकी,कपड़े,अनाज,साईकिल जलकर नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें:  Special Ticket Checking Campaign | टिकट...टिकट...Ticket please...NO टिकट...Samastipur, Darbhanga, Saharsa, Raxaul, Narkatiaganj, Motihari, Jaynagar, Sitamarhi में ₹38.63 लाख की फोकट में ट्रेन यात्रा, बेटिकट...

मवेशी व एक व्यक्ति झुलसे –

वहीं एक मवेशी भी झुलस गया। साथ ही स्वयं बिंदेश्वर यादव भी झुलस गए हैं। इनकी करीब दो लाख की क्षति बतायी जा रही है।

इसके अलावा नागेश्वर यादव के दो कमरे, दो चौकी, दो साईकिल,कपड़े अनाज सहित दो लाख की क्षति हुई हैं।

दो कमरे, दो चौकी, कपड़े दो लाख…राख़

जबकि विजय यादव के दो कमरे, दो चौकी, कपड़े अनाज सहित इनकी भी दो लाख की क्षति हुई है। इधर,आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने आग लगी-आग लगी का शोर मचाने लगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की सनसनी, फुलहर हत्या कांड में Police Action में

जहां घर में सोए सभी लोग जगे और अपनी जान बचा बाहर भागे। साथ ही शोरशराबा पर जुटे लोगों ने अग्निशमन विभाग तथा डायल 112 को सूचित करते हुए आग बुझाने में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। पीड़ित परिवारों के समक्ष रहने खाने पीने और पहनने की समस्या उत्पन्न हो गयी है़।

बता दें कि कामेश्वर यादव ने घर निर्माण के लिए एक लाख रुपए नगद रखे थे, जो घटना में जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की सनसनी, फुलहर हत्या कांड में Police Action में

उधर, मुखिया प्रतिनिधि भोगेन्द मंडल,वार्ड सदस्य शिवकुमार साफी, सरपंच प्रतिनिधि गुलाब यादव और विनोद यादव ने अंचल प्रशासन से सभी पीड़ित परिवारों को क्षति का आकलन करते हुए सहायता प्रदान करने की मांग की है।

सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया

वहीं इस संबंध में सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है़। कर्मचारी को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है़। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद की जायेगी।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें