back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

हरलाखी में योजनाओं पर अधिकारियों का जनसंवाद, समस्याओं के निदान की पहल, एक वार्ड छोड़कर किसी वार्ड में नहीं हुआ है नल जल का काम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो : हरलाखी जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल अधिकारी

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स् ब्यूरो। राज्य सरकार के आदेशानुसार पंचायतों के समग्र विकास व जन सुविधाओं के लिए संचालित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों ने बुधवार को हरलाखी पंचायत भवन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

- Advertisement -

जहां बीडीओ कृष्ण मुरारी, सीओ सौरभ कुमार, बीईओ सुनील कुमार तिवारी, आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद, पीओ कृपाशंकर झा, पंचायत सचिव हरिनारायण व मुखिया जुनैद अंसारी के अलावा प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारियों ने एक-एक योजना पर पंचायत के लोगों से जनसंवाद किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: पुलिस की बाज जैसी नजर, लूट की बड़ी साजिश नाकाम, दो शातिर, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस

लोगों ने पंचायत के एक वार्ड छोड़कर किसी भी वार्ड में नल जल योजना नहीं किये जाने की शिकायत की।इसके अलावा राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने में परेशानी, जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की शिकायत व सरकारी रास्ते का अतिक्रमण व भूमि विवाद संबंधी शिकायत भी की गई।

जहां पदाधिकारियों ने ऑन द स्पॉट समस्या के निदान की पहल भी की और विभिन्न विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व पीडीएस दुकानों का निरीक्षण भी किया। जहां कई पीडीएस दुकान बंद पाए गए। वहीं वरीय उपसमाहर्ता साहेब रसूल ने पंचायत में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम व विभिन्न योजनाओं के कार्यों का जायजा भी लिया। इसके अलावा पंचायत भवन परिसर में ही कोरोना टीकाकरण का कैम्प भी लगाया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुपमा के घर गूंजी किलकारी, आया ‘Anupamaa’ के ‘जन्मदिन’ का सबसे बड़ा तोहफा!

Anupamaa News: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों खुशियों का माहौल...

iPhone 17e: भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री, Apple iPhone 17e की कीमत और फीचर्स हुए उजागर

iPhone 17e: एप्पल ने एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है,...

Priyanka Chopra की ‘द ब्लफ’ पर फिदा हुए राजामौली और महेश बाबू, बोले – ‘प्रियंका ने किया कमाल’!

Priyanka Chopra News: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें