spot_img

मधुबनी के हरलाखी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष बने कारी सहनी, मंत्री मोहित सहनी ने मारी बाजी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन:निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देते बीडीओ
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: मतगणना कक्ष के बाहर तैनात पुलिस

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए हरलाखी संवाददाता की रिपोर्ट। हरलाखी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार की देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव का मतगणना कार्य संपन्न हुआ।

- Advertisement -

मतगणना के उपरांत डाले गए कुल 985 मत में अध्यक्ष पद के लिए कारी सहनी को 614 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे अभ्यर्थी विनोद मुखिया को 298 मत प्राप्त हुए। वहीं 74 मत अवैध पाए गए। इस तरह कारी सहनी को 316 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं मंत्री पद के लिए भी डाले गए कुल मतों में 603 मत मोहित सहनी को प्राप्त हुए। जबकि दूसरे अभ्यर्थी लक्ष्मी सहनी को 321मत मिले।

- Advertisement -

मधुबनी के हरलाखी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष बने कारी सहनी, मंत्री मोहित सहनी ने मारी बाजी वहीं 59 अवैध मत पाए गए। इस तरह मंत्री पद पर मोहित सहनी को 282 मतों से विजयी घोषित किया गया। मोहित गत वर्ष 2002 से स्वाबलंबी समिति सहित लगातार चौथी बार मंत्री पद पर विजयी हुए हैं।

वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मधुबनी टोल की सविता देवी, उमगांव की छोटी देवी व राम कुमारी देवी, रानीपट्टी की फूलो देवी, दुलारी देवी व भोगी सहनी, झिटकी की बिंदी देवी व अशोक कुमार सहनी, लक्ष्मीपुर की रामसखी देवी, विशौल के धनिक लाल सहनी व बेतापरसा की कलपती देवी विजयी हुई हैं।

मधुबनी के हरलाखी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष बने कारी सहनी, मंत्री मोहित सहनी ने मारी बाजीमतगणना का कार्य मंगलवार की देर शाम साढ़े चार बजे से डीडीसी विशाल राज की उपस्थिति में शुरू किया गया। जहां निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्णमुरारी, सीओ सौरभ कुमार, बीसीओ सुनील कुमार मंडल, बीएओ नौशाद अहमद, बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा, पीओ कृपाशंकर झा व आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद के देखरेख में काफी देर रात जाकर रिजल्ट घोषित किया गया।

इधर मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अनोज कुमार के नेतृत्व में एसआई अरुण कुमार दुबे, एएसआई रामप्रवेश प्रसाद, अबुल कलाम व ध्यानी पासवान सहित दर्जनों पुलिस बल प्रखंड कार्यालय के सभी दिशा में तैनात थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews