
फोटो : प्रतिरोध मार्च निकालते महागठबंधन के नेतागण
बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स। राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद समेत राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के घर सीबीआई व ईडी के द्वारा की गयी छापेमारी एवं सदर एसडीएम की ओर से किए गए अत्याचार के विरुद्ध महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड के बांका से जीरोमाइल चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
राजद के प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव के नेतृत्व में जदयू, कांग्रेस, सीपीएम, माले व सीपीआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध नारे लगाते हुए जीरोमाइल पहुंचा।
वहीं सदर एसडीएम के विरुद्ध जमकर बरसे कार्यकर्ता।जीरोमाइल पहुंचते ही प्रतिरोध मार्च एक सभा में तब्दील हो गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने पर भाजपा की स्थिति खिसियानी बिल्ली के तरह हो गई है।
पीएम मोदी के द्वारा राजद नेताओं को बेवजह फंसाने की साजिश की जा रही है।जिसका जवाब बिहार के लोग 2024 में देंगे।कार्यक्रम को राजद के वरिष्ठ नेता राज कुमार यादव, विष्णुदेव सिंह यादव,रुदल यादव, डॉ.असलम, अरुण यादव, मो.पम्मू, शत्रुध्न प्रसाद सिन्हा, मो.अकरम, सीपीएम के जिला मंत्री मनोज कुमार, जदयू सुनिल कुमार यादव, श्रीकांत यादव, सीपीआई महेश यादव,लालबाबू अकेला,माले नेता महचन्द झा ,कांग्रेस के नसरूल्लाह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।




