spot_img

बेनीपट्टी को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो…राजद ने बोला हल्ला

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी राजद कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम की अध्यक्षता में प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि बारिश नही होने से किसान मजदूर परेशान हैं। सुखाड़ से किसान मजदूर का जीवन दयनीय हो गया है और उनके समक्ष आर्थिक तंगी आ गयी है़।

- Advertisement -

सरकारी नलकूप बंद पड़े रहने के कारण किसानों को अपने फसलों की सिचाई में समस्या खड़ी हो गयी है। काफी संख्या में किसान और मजदूर पलायन करने को विवश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय पर एकदिवासीय धरना दिये जाने का निर्णय लिया गया है़।

- Advertisement -

जिसमें बेनीपट्टी सहित पूरे मधुबनी जिले को सुखाड़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, मुफ्त बिजली देने, नलकूपों को चालू करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने या तत्काल दो हजार रूपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्धा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करने सहित अन्य मांगें भी शामिल हैं।

- Advertisement -

मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व उपप्रमुख राम विनय प्रधान, संतोष कुमार सुमन, जामुन यादव, देवनारायण यादव, राजेंद्र कामत, नगर राजद अध्यक्ष मो. हादी अंसारी, शत्रुघ्न यादव और राम औतार सदाय सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews