spot_img

हरलाखी उमगांव-बासोपट्टी मुख्य सड़क में हैं तीन फीट के गड्ढे, जलजमाव में फंसते वाहन, गिरते लोग…उबाल..3 घंटे तक किया सड़क जाम, प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
उमगांव-बासोपट्टी मुख्य सड़क जर्जर,
सड़क पर जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन
सड़क के तीन फीट गहरे गड्ढे में जलजमाव से हो रही हैं दुर्घटनाएं
फोटो :उमगांव में सड़क जाम करते स्थानीय लोग

- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड अंतर्गत उमगांव-बासोपट्टी मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से पूर्ण रूप से जर्जर हालत में है।

- Advertisement -

इस सड़क पर उमगांव से बासोपट्टी के बीच सैंकड़ों ऐसे गड्ढे हैं जिसकी गहराई तीन फीट से अधिक हो चुकी है। इस बारिश के मौसम में इस सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढों में जलजमाव होने से राहगीरों का आवागमन करना जानलेवा हो चुका है।

- Advertisement -

इस जर्जर सड़क की दुर्दशा का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने शनिवार को आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जहां सड़क पर वाहनों का चलना तो दूर की बात पैदल राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

सड़क के गड्ढों में टेंपो सवार व बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। बावजूद प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। इधर करीब तीन घंटों तक सड़क जाम रहने से यातायात बाधित हो गया। लोग तीन घंटों तक जाम में फंसे रहे।

बहरहाल, हरलाखी थाना पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। उधर, सड़क जाम मामले को लेकर सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident