spot_img

मधुबनी के हार्डवेयर कारोबारी के घर भीषण डकैती, हथौड़े से सिर फोड़ा, बम फेंका, फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां के बाबूबरही बाजार के हार्डवेयर कारोबारी अरविंद उर्फ बिक्कू पंजियार के घर डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की। वहीं, विरोध करने पर हथौड़े से सिर फोड़ दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियें ने डाका डालते हुए नकदी समेत जेवर और लाखों की संपत्ति लूटकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने व्यवसायी को कब्जे में लेकर पूरे परिवार को कमरे में बंद कर लूटपाट को अंजाम दिया।

- Advertisement -

इस दौरान डकैतों ने लोगों को डराने के लिए 10-12 बम भी फोड़े। लूटपाट के बाद डकैत वहां से पैदल ही पूरब-दक्षिण दिशा में लोहापीपर की ओर भाग निकले। लोहापीपर में डकैतों ने जेवरातों के डब्बे खाली कर फेंक दिए और चंपत हो गए।

अपराधियों ने हथियार व हथौड़ा से प्रहार कर कारोबारी को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बदमाशों की संख्या 15 से 20 बताई जाती है। सभी नकाब पहने थे। जाते समय बदमाशों ने बम फोड़ा और फायरिंग की। इससे रात डेढ़ बजे बाजार में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, डकैत सीढ़ी लेकर आए थे। सीढ़ी के सहारे डकैत पहले घर की छत पर चढ़े। वहां से नीचे उतर ग्रिल को काटा जिसके बाद अन्य डकैतों ने अंदर प्रवेश किया। अंदर के तीन दरवाजों को डकैतों ने तोड़ दिया।

व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि बांस की सीढ़ी के सहारे बदमाश घर में घुसे थे। फिर सीसीटीवी कैमरे को बांस- बल्ले से नीचे से ऊपर की ओर कर दिया और उसका केबल कनेक्शन भी काट दिया। हथियार के बल पर बदमाश व्यवसायी को कब्जे में लेकर आधा घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरा एक-एक आलमीरा का लॉकर तोड़कर सामान को झोला में भरते गये।

चौथे दरवाजे को तोड़ने के दौरान गृहस्वामी ने विरोध किया जिसके बाद डकैतों ने टेंगारी के मत्था से उसके सिर पर वार कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। गृहस्वामी की मां को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया। पत्नी डर के मारे बाथरुम में जा छिपी। इसके बाद डकैतों ने कमरों को खंगालना शुरू किया। हल्ला सुन जुटे लोगों को डराने के लिए इस दौरान डकैत बम फोड़ते रहे। लूट को अंजाम देकर डकैत वहां से पैदल ही निकल भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि बदमाश बड़ी मात्रा में घर से गहने और नकद ले गए हैं। हालांकि मामले में खबर लिखे जाने तक व्यवसायी की ओर एफआईआर नहीं कराई गई थी। लूटपाट के बाद बदमाश बम विस्फोट और फायरिंग करते हुए निकल गए।

व्यवसायी परिवार के साथ घर के दूसरी मंजिल पर रहते हैं। निचले तल्ले पर दुकान है। सूचना पर सदर डीएसपी राजीव कुमार, पीएसआई रविंद्र कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। पुलिस को दुदही व लोहापीपर के पास बूढ़ी गाछी में सूतरी, शराब की बोतलें, चाय-नाश्ता के प्लेट, पानी की खाली बोतलें फेंकी हुई मिली है। घटनास्थल पर राजनगर, खुटौना थाना की पुलिस कैंप कर रही है।

सदर डीएसपी (मधुबनी) राजीव कुमार ने बताया कि बाबूबरही में व्यवसायी के घर डकैती हुई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इलाके के पुराने आपराधिक मामलों को खंगाला जा रहा है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।#MuzaffarpurNews,#AmritBharatExpress,#BiharTrainDelay

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut

घर से निकलने से पहले पढ़ें: बिहार में 4 दिन आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट जारी किया है। पटना सहित 13 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में येलो चेतावनी जारी की गई ह#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar