

मुख्य बातें: नेपाली नागरिक लूटकांड का हुआ उद्भेदन, लूट के 21 हजार व मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देशज टाइम्स फोटो : प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते जयनगर एसडीपीओ व गिरफ्तार आरोपित
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर के कमलावाड़ी के हटलेटवा में नेपाली नागरिक से लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा किया है तथा लूटकांड के 21 हजार रूपये व मोबाइल समेत दो अपराधी को गिरफ्तार (Robbery from Nepali citizen exposed) किया है।
थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि 14 नवम्बर को नेपाल जाने वाले रास्ते के कमलावाड़ी हटलेटवा में दो अपराधियों ने नेपाल के मिरचैया निवासी धर्मेंद्र यादव से 45 हजार नेपाली रुपये व मोबाइल लूट लिए थे। इस मामले में एक टास्क फोर्स का गठन कर लूटकांड के 21 हजार नगद व मोबाइल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
दोनों गिरफ्तार अपराधी हटलेटवा के मो.सद्दाम व अर्राहा के विमलेश कुमार हैं जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टास्क फोर्स में थानेदार अनुप कुमार, अपर थानेदार गोपाल कृष्ण,रामजी सिंह,पैंथर मोबाइल के शुभम कुमार,चुनचुन व चंदन कुमार शामिल थे।


