back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani Crime | आज Mumbai लौटना था, 2 महीने बाद होनी थी शादी… Salman की चाकू घोंपकर हत्या!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आज मुंबई लौटना था, दो महीने बाद होनी थी शादी… सलमान की चाकू घोंपकर हत्या!दूल्हा बनने से पहले ही मौत ने छीन लिया सलमान को! मधुबनी में दिल दहलाने वाली वारदात। मुंबई से लौटा सलमान घर में ही मार डाला गया।मां की आंखों में शादी का सपना, लेकिन लौटी बेटे की लाश – मधुबनी में खून से सना सच!इकलौते बेटे को मार डाला! मधुबनी में सोते वक्त सलमान की चाकू से हत्या, गांव में कोहराम। सलमान की हत्या या साज़िश? शादी से पहले की गई बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी@मधुबनी, DeshajTimes|

- Advertisement -

शादी से पहले लौटे सलमान की चाकू मारकर हत्या, मधुबनी में मचा कोहराम

मधुबनी, DeshajTimes | शादी की तैयारियों से खुशियों में डूबे सलमान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुंबई से लौटे सलमान की सोमवार सुबह बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पंडौल थाना क्षेत्र का नाहर मोइन टोला गांव दहशत और मातम के सन्नाटे में डूब गया है।

- Advertisement -

घर में सोते वक्त हुआ हमला, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

परिजनों के अनुसार, 27 वर्षीय सलमान रविवार की रात घर पर सोए हुए थे, तभी तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सलमान को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

दो महीने बाद थी शादी, आज ही लौटने वाले थे मुंबई

परिजनों ने बताया कि सलमान मुंबई में मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थेउनकी शादी दो महीने बाद तय थी। आज ही वे मुंबई लौटने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था…।

मां-बहन का रो-रो कर बुरा हाल, इलाका स्तब्ध

परिवार के अनुसार, सलमान बेहद शांत स्वभाव के और घर के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी अचानक हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।
घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं, और मां-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी, हत्यारे का नहीं चला सुराग

घटना की सूचना मिलते ही पंडौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...

Bihar Police Recruitment Scam: बिहार पुलिस भर्ती घोटाला सिपाही परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, कई जिलों के 7 जालसाज गिरफ्तार

Bihar Police Recruitment Scam: वर्दी का सपना देखने वाले नौजवानों के अरमानों पर धोखाधड़ी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें