back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

मधुबनी के मधवापुर में अब रोज सुबह बजेगी सिटी, घरों से कचरा उठाएंगें स्वच्छताकर्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत दूसरे चरण में एसएलडब्ल्यूएम कार्यक्रम की हुई शुरुआत

- Advertisement -

 

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए मधवापुर संवाददाता की रिपोर्ट। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय पंचायत में अब हर सुबह स्वच्छताकर्मियों के सीटियों की आवाज गूंजेगी।जहां स्वच्छताकर्मी हर सुबह मधवापुर के सभी 14 वार्डों में स्थित घरों के दरवाजों से सिटी बजाकर कचरा उठाया करेंगे।

- Advertisement -

शुक्रवार को पंचायत के महारानी स्थान प्रांगण में इस योजना के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान डीआरडीए के निदेशक डॉ राजेश्वर प्रसाद, बीडीओ राजेश कुमार, मुखिया राजेश कुमार व अन्य आगत अतिथियों द्वारा कचरा उठाव के लिए सज धज कर तैयार सभी ठेलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: चाची बनी भतीजे की 'गलती' का शिकार, एक गोली ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पढ़िए.. फुलपरास और अवैध हथियार !

इससे पूर्व कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पदाधिकारियों व आगत अतिथियों को मिथिला परंपरा अनुसार पाग व दोपटे से अलंकृत कर की गई। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार ने कहा कि इससे एक ओर जहां पंचायत में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा एवं प्रदूषण पर नियंत्रण हो सकेगा।

वहीं, अवशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से रिसाइकल कर जैविक खाद व अन्य उत्पाद बनाए जा सकेंगे। वहीं डीआरडीए के निदेशक डॉ प्रसाद ने इस कार्यक्रम में आम जनमानस की भूमिका व कर्तव्य तथा इससे होनेवाले फायदों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मुखिया कुमार ने कहा कि पंचायत में स्वच्छता को लेकर यह क्षण मधवापुर के लिए गौरवपूर्ण है। उन्होंने इस कार्य में सभी लोगों को अपने अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की। ताकि एक स्वच्छ पंचायत के सपना को साकार किया जा सके। कार्यक्रम को इनके अलावा सरपंच बलराम झा, भाजपा के जिला मंत्री शिवकुमार प्रसाद, प्रखंड समन्वयक राजकरण ठाकुर सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार नायक ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50 लाख का जुर्माना, श्रीलंकाई होटल में शर्मनाक आरोप!

T20 World Cup 2026: T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50 लाख का...

आईएएस अधिकारी का करियर पथ: UPSC CSE के बाद कहां से शुरू होती है सेवाएं और कैसे आगे बढ़ता है करियर

UPSC CSE: देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद हर...

Vijay News: थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन के अफेयर की अफवाहों ने मचाई खलबली!

Vijay News: साउथ सिनेमा के थलापति विजय इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ज्यादा...

टाटा पंच EV पर ₹1.20 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं फायदा

Tata Punch EV: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का मन बना रहे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें