spot_img

मधुबनी में सीडीपीओ को करना होगा अब नियमित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, होगा सेविकाओं का भी चयन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
सीडीपीओ नियमित रूप से अपने क्षेत्राधीन आंगनवाड़ी केंद्रों का करें नियमित रूप से निरीक्षण : डीएम
बाल विकास परियोजना की डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
फोटो :बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक करते डीएम अरविंद कुमार वर्मा व अन्य

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम श्री वर्मा ने कहा कि रिक्तियों के विरुद्ध सेविकाओं का चयन अभियान चलाकर किया जाए।

- Advertisement -

वहीं, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ नियमित रूप से अपने क्षेत्राधीन आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें। वे स्वयं इसकी पड़ताल करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

यदि, उनके निरीक्षण के क्रम में किसी आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितता पाई जाएगी तो वरीय से कनीय तक सभी पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पूछा कि जिले में किए जा रहे निरीक्षण के दौरान क्या सभी केंद्रों पर संतोषजनक कार्य पाए गए?

यदि नहीं, तो निरीक्षण के बाद कितनी सेविकाओं पर मानदेय कटौती की कार्रवाई की गई? उन्होंने कहा कि आपके निरीक्षण का साकारत्मक परिणाम नजर आना चाहिये।उन्होंने कहा कि सेविका एवं सहायिकाओं को आवंटन रहने की स्थिति में मानदेय देने में अनावश्यक विलंब न किया जाए एवं सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा कोरोना के सभी डोज लेना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

पोषाहार योजना की समीक्षा करते हुए कहा उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का पोषाहार प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव, एमपीआर, लंबित डीसी विपत्र, न्यायालय वाद, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आदि की भी डीएम श्री वर्मा के द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा सिन्हा सहित जिले की सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच...

Nitin Naveen Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हैदराबाद में मिथिला सामाजिक मंच ने भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मैथिलों के बीच संस्कृति और एकता मजबूत करन#NitinNaveen,#MithilaCulture,#HyderabadNews

सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

India vs England T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय हो गया है। तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में बारिश क#INDvsENG,#VaibhavSuryavanshi,#CricketNews

बिहार का बड़ा दांव! Bihar IT Industry टेक हब बनने की तैयारी में जुटा राज्य, कंपनियों से की ये अपील |वैश्विक कंपनियों के साथ...

Bihar IT Industry: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में 'बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026' का आयोजन कर राज्य को तकनीकी निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharITIndustry,#BiharTechInvestment,#BengaluruMeet

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब – कहां लगेगा Job Camp

Bihar Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बंपर नौकरी का ऐलान! 10 जुलाई को लगने वाले 'बिहार जॉब कैम्प' में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती होगी, जहां 22,500 रुप#BiharJobCamp,#DarbhangaNews,#RojgarMela