spot_img

मधुबनी के हरलाखी में शिक्षक बहाली के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी, फंसाने की भी धमकी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
रुपए वापस मांगने पर दी एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी
रुपए वापस नहीं मिलने पर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है पीड़ित

- Advertisement -

रलाखी,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी दिनेश कुमार ठाकुर से शिक्षक बहाली के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर रुपए वापस कराने व दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव निवासी मोहन राम ने करीब एक वर्ष पूर्व शिक्षक बहाली के नाम पर साढ़े साथ लाख रुपए की मांग की। जिसकी मध्यस्ता मांगपट्टी निवासी संतोष कुमार यादव व सोहपुर निवासी उमेश कुमार राम ने की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

इन दोनों के कहने पर पीड़ित ने ब्याज पर पैसा उठाकर मोहन राम को दिया। लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद जब बहाली नहीं हुई तो पीड़ित ने पैसा मांगना शुरू किया। आरोपी मोहन ने पैसे देने से इंकार कर दिया और दुबारा पैसे मांगने पर महिला से एससी /एसटी केस में फंसाने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

इसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया और आवेदन में रुपए वापस नहीं मिलने की उम्मीद से हताश होकर मजबूरन आत्महत्या करने की बात भी कही है।थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच...

Nitin Naveen Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हैदराबाद में मिथिला सामाजिक मंच ने भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मैथिलों के बीच संस्कृति और एकता मजबूत करन#NitinNaveen,#MithilaCulture,#HyderabadNews

सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

India vs England T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय हो गया है। तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में बारिश क#INDvsENG,#VaibhavSuryavanshi,#CricketNews

बिहार का बड़ा दांव! Bihar IT Industry टेक हब बनने की तैयारी में जुटा राज्य, कंपनियों से की ये अपील |वैश्विक कंपनियों के साथ...

Bihar IT Industry: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में 'बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026' का आयोजन कर राज्य को तकनीकी निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharITIndustry,#BiharTechInvestment,#BengaluruMeet

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब – कहां लगेगा Job Camp

Bihar Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बंपर नौकरी का ऐलान! 10 जुलाई को लगने वाले 'बिहार जॉब कैम्प' में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती होगी, जहां 22,500 रुप#BiharJobCamp,#DarbhangaNews,#RojgarMela