back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

Madhubani News| Benipatti News| इश्क का झांसा देकर दरभंगा की लड़की से करता रहा दुष्कर्म, जब गर्भ ठहरा, शादी से मुकरा बेनीपट्टी का प्रेमी, अब?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News| Benipatti News| इश्क का झांसा देकर दरभंगा की लड़की से करता रहा दुष्कर्म, जब गर्भ ठहरा, शादी से मुकरा बेनीपट्टी का प्रेमी, अब? शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी (Sexual exploitation of Darbhanga girl in Madhubani, FIR) से इंकार करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां, आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Madhubani News| Benipatti News| कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को फंसाया

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो के अनुसार, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गोठ के राकेश कुमार बैठा के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने की बात कहने पर इंकार करने का आरोप लगाते हुए थाना में कांड संख्या 191/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Madhubani News| Benipatti News| नाबालिग लड़की और आरोपी के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग

प्राथमिकी में दर्शाया गया है़ कि नाबालिग लड़की और आरोपी के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 फरवरी को दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। अगले दिन लड़का फिर मुंबई निकल गया। कुछ दिन बाद लड़की को गर्भवती होने का आभास हुआ तो डॉक्टर के पास चेकअप कराने पहुंची तो जांच में सात महीने का गर्भ निकला।

Madhubani News| Benipatti News| प्रेमिका प्रेमी के घर पाली गोठ पहुंच गई, शादी का दबाव, मगर मिला इनकार

इस बात की जानकारी जब नाबालिग लड़की की ओर से लड़के को दी गयी तो उसने बात को टाल दिया। जिसके बाद लड़की, आरोपी लड़के के घर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गोठ पहुंच गई और शादी के लिए बोलने लगी तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इधर, पूरे मामले की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई।

Madhubani News| Benipatti News| थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया

जहां एसएचओ के निर्देश पर एसआई जुली कुमारी ने दलबल के साथ पाली गोठ पहुंच आरोपी लड़का को हिरासत में लिया और थाने लायी। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लड़का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है़। वहीं लड़की को मेडिकल जांच कराने के बाद 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें