back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी के कोसी उपधारा में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत, पूरे मधेपुर में छाया मातम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
भरगामा डुमरिया टोला स्थित कोसी की उपधारा में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत
परिवार सहित गांव में पसरा मातम
भेजा थाना क्षेत्र की घटना
फोटो :रोते बिलखते सोनू की मां को ढांढस बंधाते परिजन

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के भेजा थाना क्षेत्र स्थित भरगामा पंचायत के डुमरिया टोला में कोसी नदी की उपधारा में डूबने से एक तीन वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। मृत मासूम बालक भरगामा डुमरिया टोला वार्ड 13 निवासी रंजीत कुमार यादव का तीन वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू के दादा सोमवार शाम अपनी भैंस को नहलाने (धोने) कोसी नदी की उपधारा की ओर जा रहे थे। जो कि मृत बालक के घर से तकरीबन दो सौ से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम बालक सोनू कुमार भी दादा के पीछे-पीछे कोसी नदी की उपधारा के किनारे पहुंच गया। पर इस बात की सोनू के दादा को भनक तक नहीं लगी की उनका पोता भी उनके पीछे आ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Job Fair: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मधुबनी में लग रहा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल

तभी बालक सोनू उपधारा के पानी में फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूम बालक के दादा यह नहीं देख सके कि उनका प्यारा पोता पानी में डूब गया है। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे सोनू का शव घटनास्थल पर ही पानी में परिजनों ने बरामद किया। इस घटना की पुष्टि मधेपुर सीओ पंकज कुमार सिंह एवं भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की है। सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई राजनारायण यादव के द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है।

मेडिकल रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को उचित लाभ दिया जाएगा। भेजा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदय विदारक घटना के बाद भरगामा के डुमरिया टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सोनू की माता रंजन देवी सहित सभी परिजनों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों का भी हृदय शोक से भर गया है। भरगामा पंचायत के मुखिया पति राजेश यादव उर्फ बाबाजी यादव, पूर्व मुखिया दिवाकर प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मंडल, ललित कुमार यादव, चुनचुन यादव, समाजसेवी सरोज मंडल सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aditya Dhar: डिस्लेक्सिया से जूझते हुए भी ‘उरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले आदित्य धर का असाधारण सफर!

Aditya Dhar News: बॉलीवुड के वो मास्टरमाइंड डायरेक्टर, जिनकी कहानियाँ बॉक्स ऑफिस पर जादू...

क्या आपका काम भी रुका? Canva Down से दुनियाभर में हड़कंप

Canva Down: करोड़ों यूजर्स के भरोसेमंद ऑनलाइन डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा की सेवाएं अचानक बाधित...

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Hardik Pandya पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, बढ़ी मुश्किलें

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का खुमार...

Crude Oil: ईरान के घातक हमले से भड़की आग, $100 के पार कच्चा तेल, भारत पर भी बड़ा असर

Crude Oil: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भीषण तेजी ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें