
मुख्य बातें
आज सम्पन्न होगी शास्री प्रथम खंड की परीक्षा
द्वितीय खंड की परीक्षा 5 से तथा तृतीय खंड की 8 से होगी परीक्षा
कुल 296 परीक्षाथियों में 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
फोटो :औचक निरीक्षण कर वाट्सन परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते केएसडीस के प्रतिकुलपति व अन्य
मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी शहर के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय में जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बीते गुरुवार से शुरू कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री प्रथम वर्ष के दूसरे दिन प्रथम शास्त्रीय एवं द्वितीय शास्त्रीय विषयों की परीक्षा ली गई। प्रथम पाली 9 से 12 तथा द्वितीय पाली 1 से 4 बजे तक ली गई।
शुक्रवार को दोपहर बाद केएसडीएस के प्रतिकुलपति प्रो.सिद्वार्थ शंकर सिंह ने वाट्सन प्लस टू परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया । विभिन्न परीक्षा कक्षाओं के अवलोकन बाद शान्तिपूर्ण व कदाचार रहित वातावरण में चल रहे परीक्षा पर प्रसन्नता जाहिर की। जनसुविधा की दृष्टि से परीक्षार्थियों के मद्देनजर केन्द्राधीक्षक अजीत कुमार साहू को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये।
निरीक्षण के क्रम में प्रोवीसी ने परीक्षा संबंधी कई आवश्यक बातें परीक्षार्थियों से भी पूछी तथा छात्रों के संतोषप्रद जवाब से संतुष्ट दिखे।वहीं डॉ.रामसेवक झा ने बताया कि शास्त्री प्रथम खंड की परीक्षा शनिवार को सम्पन्न होगी । तथा द्वितीय खण्ड की परीक्षा 5 से 7 सितंबर तक आयोजित होगी।साथ ही तृतीय खंड की परीक्षा 8 से 10 सितम्बर तक होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को शास्त्री प्रथम खंड के कुल 296 परीक्षार्थियों में 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। औचक निरीक्षण में प्रोवीसी के अलावा प्रो.सत्यवान ,सुशील कुमार झा आदि शामिल थे।
वाट्सन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए ओजैर अहमद, डॉ.शिवनंदन शर्मा, वरुण चौधरी, सुधांशु शेखर झा, महाकांत कुमार, अशोक कुमार, हेमंत झा, अब्बु हुरैरह, निक्की कुमारी, लक्ष्मी कुमारी , राजेश झा,राम सिंहासन सिंह आदि तत्पर दिखे।



You must be logged in to post a comment.