back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

चाय नहीं देने पर मार दी गोली, भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पीटा, एक की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी: थाना क्षेत्र के लोहट चीनी मिल के निकट आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. इस घटना में अपराधी की ओर से चलायी गयी गोली से बीच बचाव करने पहुंचे बेलाही पंचायत के पूर्व सरपंच अनिल चौधरी बुरी तरह घायल हो गये. वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक कमलेश यादव को ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही दबोच लिया. वहीं दूसरे बदमाश गोबिन्द चौधरी के भागने के क्रम में ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़कर पिटाई कर दी. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिये डीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: 6 दिन में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी

घटना स्थल पर ही पुलिस ने एक पिस्टल, एक खाली खोखा और एक गोली जब्त किया है. बताया जा रहा है कि चीनी मिल के निकट भवन जी मंडल की चाय नाश्ता की दुकान पर पहले से पूर्व सरपंच अनिल चौधरी बैठे थे. इसी दौरान बिठुआर गांव के गोबिन्द चौधरी एवं रघुनाथपुर उतरी के कमलेश यादव पहुंचकर चाय की मांग की. दुकान बंदी की वजह से दुकानदार चाय देने से इंकार कर गया. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. वहीं दुकान पर पहले से बैठे पूर्व सरपंच ने बीच बचाव की कोशिश की. इससे आक्रोशित होकर गोबिन्द चौधरी और कमलेश यादव ने ईंट से मारकर पूर्व सरपंच को जख्मी कर दिया. फिर पिस्तौल निकालकर गोली चला दी. गोली पूर्व सरपंच की जांघ में जाकर लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों बदमाश वहां से भाग निकले. लेकिन चौराहे पर मौजूद लोगों ने खदेड़कर कमलेश यादव को पकड़ लिया.

- Advertisement -

वहीं गोबिन्द चौधरी बंद पड़ी चीनी मिल के जंगल की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चारों ओर से ग्रामीण जुट गये. गोबिन्द चौधरी जंगल व खेत से होते हुये घर की ओर की भाग रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे भी पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना जख्मी पूर्व सरपंच ने पंडौल पुलिस को दी. गश्ती पर निकली पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची. जहां पहुंचते ही गंभीर रूप से जख्मी गोबिन्द चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया. दरभंगा ले जाने के क्रम में गोबिन्द चौधरी की मौत रास्ते में ही हो गई.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: होली पर बिहार को मिली सौगात, झंझारपुर से डिब्रूगढ़ और कटिहार से अमृतसर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन Aaj...

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें