spot_img

Madhubani – सुबह के बजे थे 8, Pipraon Petrol Pump पर दुस्साहसिक वारदात – दवा व्यवसायी पर चलाई गोली, बाइक लूटे, फिर?

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए हरलाखी की हर हलचल सबसे पहले!

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स: हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी मनोज कुमार पर फायरिंग की। सौभाग्यवश गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन अपराधी उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

हरलाखी में बड़ी वारदात, दवा व्यवसायी पर गोली चलाकर बाइक लूटी, CCTV में कैद हुई वारदात

हालांकि गोली व्यवसायी को नहीं लगी, लेकिन हमलावर उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में बाइक को बरामद कर लिया। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।व्यवसायी मनोज कुमार बासोपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उमगांव में दवा व्यवसाय से जुड़े हैं।

- Advertisement -

घात लगाकर पीछे चल रहे थे अपराधी

घटना के वक्त वे निजी कार्य से निकले थे। सूत्रों के अनुसार, अपराधी पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे। खतरा भांपते हुए वे पिपरौन पेट्रोल पंप पर रुक गए और शीशे के पीछे छिपने की कोशिश की। तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो सौभाग्यवश उन्हें नहीं लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Accident मधुबनी NH-27 पर 5 साल के मासूम की कंटेनर से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम

कानून-व्यवस्था पर सवाल, मगर कार्रवाई बेमिसाल

कुछ ही देर में पुलिस ने लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया, जिससे क्षेत्र में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

हमले की पूरी घटना CCTV में कैद

व्यवसायी को अपना पीछा किए जाने का अंदेशा पहले से था, जिसके चलते वे पिपरौन पेट्रोल पंप पर रुक गए और शीशे के पीछे छिपने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं लगी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस ने जांच का हिस्सा बना लिया है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में बड़ा फैसला! अब गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी मुक्ति, त्योहारों से पहले होगा काम | 69 जांच टीमों का गठन

SDPO ने लिया घटनास्थल का जायजा

बेनिपट्टी SDPO निशिकांत भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आश्वासन दिया कि:

“घटना की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है और जल्द खुलासा किया जाएगा।”

पहले भी हो चुके हैं हमले

मनोज कुमार, जो कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उमगांव में दवा व्यवसाय से जुड़े हैं, पहले भी हमलों का शिकार हो चुके हैं। 2019 में उनकी दवा दुकान पर हमला हो चुका है। बासोपट्टी रोड पर लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, मिथिलाक्षर भी होगा संरक्षित

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के लिए पहली बड़ी परीक्षा

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और एक खोखा बरामद किया। 4 दिन पहले ही कार्यभार संभालने वाले थानाध्यक्ष के लिए यह उनकी कानून व्यवस्था की पहली चुनौती बन गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews